Karnataka Election: टिकट कटने से बगावत थम नहीं रही भाजपा में, अब एस रामदास छोड़ सकते हैं पार्टी

Karnataka Election: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला है, वो अब बगावती सुर दिखा रहे हैं।

Sa ramdas

Karnataka Election: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, उसमे कई मौजूदा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का टिकट कट गया है। एक के बाद एक पार्टी के नेता बागी तेवर दिखा रहे हैं।

भाजपा नेता एसए रामदास टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। रामदास को मैसूर के कृष्णराजा सीट से टिकट नहीं दिया गया है, जिसके बाद वह नाराज हैं। रामदास ने कहा कि पार्टी ने मेरे साथ अन्याय किया है, ऐसे में आगे क्या करना है इसपर मैं आज फैसला लूंगा।

बता दें कि सोमवार को कर्नटाक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शेट्टार का टिकट कटने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

जगदीश शेट्टार ने कहा कि मैंने हर किसी से कहा कि वजह बताइए मेरे साथ ऐसा क्यों किया जा रहा है। क्या उम्र इसकी वजह है, मेरी उम्र 67 वर्ष है, इन लोगों ने 75 वर्ष से अधिक वर्ष की उम्र के नेताओं को टिकट दिया है।

क्या मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड है, मेरे ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। जी नहीं। मेरा राजनीतिक करियर बिल्कुल साफ है, एक भी धब्बा नहीं है। शेट्टार ने कहा कि पार्टी में मेरा अपमान किया गया, मुझे शर्मिंदा किया गया है।

बता दें कि भाजपा ने कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। पार्टी ने तीसरी और आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। आखिरी लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। पहली लिस्ट में 189 उम्मीदवारों, दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 सीटों पर मतदान होगा। 13 मई को मतों की गणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+