Karnataka Election 2023 Result: हार के बाद भी कर्नाटक में भाजपा के लिए आई अच्छी खबर
Karnataka Election 2023 Result: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि पार्टी का वोट शेयर पिछले चुनाव की तुलना में लगभग बरकरार है।

Karnataka Election 2023 Result: कर्नाटक में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर जरूर है। लेकिन क्या सच में भारतीय जनता पार्टी को इस चुनाव के नतीजों से निराश होने की जरूरत है। दरअसल प्रदेश में अगर भारतीय जनता पार्टी के वोट शेयर की बात करें तो इसमे बहुत बदलाव नहीं हुआ है।
भाजपा के लिए अच्छी खबर
भारतीय जनता पार्टी के लिए कर्नाटक के चुनाव में अच्छी खबर यह है कि उसका वोट शेयर पिछले चुनाव की तुलना में बरकरार है। जितने वोट भाजपा को 2018 के चुनाव में मिले थे, तकरीबन उतने ही वोट पार्टी को इस चुनाव में भी मिले हैं।
भाजपा के वोट नहीं हुए कम
वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी को 36 फीसदी वोट मिले थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में सबसे बड़ा नुकसान जेडीएस की वजह से उठाना पड़ा है। जेडीएस को पिछले चुनाव की तुलना में इस वर्ष तकरीबन 5 फीसदी वोट कम मिले हैं।
जेडीएस की कमजोरी भाजपा पर भारी
जेडीएस के खाते से जो 5 फीसदी वोट कम हुए हैं, उसका सीधा लाभ कांग्रेस पार्टी को मिला है। ऐसे में जेडीएस का कमजोर होना ना सिर्फ भाजपा के लिए महंगा साबित हुआ बल्कि कांग्रेस के लिए वरदान साबित हुआ है। कांग्रेस को इस चुनाव में 5 फीसदी अधिक वोट मिला है।

कांग्रेस की सेंधमारी
2018 की तुलना में कांग्रेस को 5 फीसदी अधिक यानि तकरीबन 43 फीसदी वोट मिले हैं। जेडीएस के वोटों में सेंधमारी के चलते कांग्रेस प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है और उसे 130 से अधिक सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही है।
इस बार 70 से नीचे पहुंचा भाजपा का आंकड़ा
पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 104 सीटों पर जीत मिली थी, लेकिन इस बार पार्टी 70 सीटों के भीतर सिमटती नजर आ रही है। इस हार के साथ ही भाजपा दक्षिण भारत की सत्ता से पूरी तरह से बाहर हो जाएगी।
1985 से लगातार सत्ता परिवर्तन
1985 के बाद की बात करें तो कर्नाटक में हर बार सत्ता में बदलाव हुआ है। लोगों ने हर बार मौजूदा सरकार के खिलाफ वोट किया है। कोई भी पार्टी यहां लगातार दो बार सरकार बनाने में सफल नहीं हुई है।
-
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications