Karnataka Election 2023: अयोग्य घोषित होने के बाद राहुल गांधी अब 9 अप्रैल को करेंगे 'सत्यमेव जयते'

कर्नाटक चुनाव 2023: अयोग्य घोषित होने के बाद राहुल गांधी अब 9 अप्रैल को करेंगे 'सत्यमेव जयते',इस दिन पीएम कर रहे ये बड़ा कार्यक्रम

rahul gandhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस और भाजपा कर्नाटक की सत्‍ता हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं। इसी चाहत में दोनों ही राष्‍ट्रीय पार्टी का शीर्ष नेतृत्‍व भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा से अयोग्य घोषित होने के बाद पहली बार कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए आने वाले हैं। राहुल गांधी अब नौ अप्रैल को सत्‍यमेव जयते कार्यक्रम कोलार में करेंगे, पहले ये कार्यक्रम 5 अप्रैल को होने वाला था।

पीएम मोदी का भी है इसी दिन ये बड़ा कार्यक्रम

कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार 5 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार में राहुल गांधी का निर्धारित कार्यक्रम 'सत्यमेव जयते' 9 अप्रैल को स्थगित कर दिया गया है। राहुल गांधी का ये कार्यक्रम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूरु में "प्रोजेक्ट टाइगर" के स्वर्ण जयंती समारोह के साथ होगा।

कोलार से राहुल गांधी शुरू करेंगे अपनी लड़ाई

पार्टी के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद ने कोलार में मीडिया से बात करते हुए कहा अदालत द्वारा भाषण के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी ने अपनी लोकसभा सदस्यता खो दी। इसलिए, पार्टी ने कोलार से संविधान को बचाने के लिए अपनी लड़ाई शुरू करने का फैसला किया है।

जानें कांग्रेस का कार्यक्रम की तारीख बदलने के पीछे क्‍या है उद्देश्‍य

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कोलार में 'सत्यमेव जयते' कार्यक्रम की तारीख को स्थगित करने के राहुल गांधी के कदम का उद्देश्य इसे मैसूर में 'प्रोजेक्ट टाइगर' के पीएम मोदी के स्वर्ण जयंती समारोह के साथ मेल खाना था। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, सत्यमेव जयते चार शेरों के राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे का नारा है। इसलिए हम प्रोजेक्ट टाइगर के खिलाफ एक साथ आने वाले चार शेरों की ताकत के समान सत्य की शक्ति देखेंगे।

कोलार में 2019 में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाला दिया था बयान

बता दें ये वो ही कोलार है जहां राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 की रैली के दौरान क्‍या सभी चोरों के सरनेम मोदी होते हैं वाला बयान दिया था जिसमें उन्‍हें गुजरात की कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई थी इस जेल की सजा सुनाए जाने के बाद ही राहुल गांधी को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया था। अयोग्य ठहराए जाने से पहले राहुल लोकसभा में केरल से वायनाड का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान

याद रहे कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगा और वोटों की गिनती तीन दिन बाद 13 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+