Karnataka Election 2023: पीएम मोदी ने कर्नाटक के लोगों से की वोट अपील

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वोट करने जा रहे युवाओं से की अपील, आपका एक वोट प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचा सकता है।

pm modi

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। लोग पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, कर्नाटक के लोगों से अपील है, खासकर युवाओं से जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचिए और लोकतंत्र के त्योहार को और भी समृद्ध बनाइए

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि वोटिंग के दिन मैं कर्नाटक के भाई-बहनों से अपील करता हूं कि वह बड़ी संख्या में गुड गवर्नेंस के लिए, प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए वोट डालने के लिए पहुंचे.

अमित शाह ने कहा कि आपका एक वोट प्रदेश में विकास करने वाली सरकार को, जनता के लिए काम करने वाली सरकार को ला सकता है, जोकि प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर लेकर जाएगी।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोगों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में गुड गवर्नेंस और प्रदेश की समृद्धि के लिए वोट डालने के लिए पहुंचिए। आपका एक वोट जनता के लिए बेहतर सरकार चुनने में मदद कर सकता है और प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है।

बता दें कि सुबह 7 बजे कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह 10 बजे तक 8 फीसदी मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने भरोसा जताया है कि 100 फीसदी हम आसानी से पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे।

जबकि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में 130 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सीटों पर जीत का यह आंकड़ा 150 के ऊपर भी जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि सरकार बनाने के लिए 123 सीटों पर जीत की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+