Karnataka Election: कर्नाटक में PM मोदी-CM योगी की जोड़ी 4 मई को मंदिरों की नगरी उड़पी में करेगी रैली
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कई नेताओं के भाजपा छोड़ने से भाजपा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा के संकट को हरने के लिए मंदिरों की नगरी उड़पी में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ रैली करने वाले हैंं।

N Nagaraju Assets: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को हो रहे है और चुनाव परिणाम 13 मई को जारी होंगे। अब जब कि चुनाव को महज 22 दिन शेष बचे हैं तो प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टियां अपना चुनावी अभियान तेज कर दी हैं। राज्य की प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सीएम चेहरे के बिना ही चुनाव मैदान में लड़ाई लड़ रहे हैं।
भाजपा ये चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ रही है। पीएम मोदी भी चुनावी की तारीख की घोषणा होने से पहले से ही कर्नाटक के दौरे कर रहे थे और एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं।
चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बीते रविवार पीएम नरेंद्र मोदी मैसूर में पहुंचे थे। इसके बाद अब कर्नाटक में पीएम मोदी यूपी सीएम योगी की जोड़ी कर्नाटक के चुनाव में मैदान में एक साथ नजर आने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उडुपी जिसे मंदिर का शहर भी कहा जाता है उस देव नगरी में 4 मई को रैली करेंगे। उडुपी कृष्ण मंदिर, तुलु अष्टमथा के लिए जाना जाता है और यह भगवान परशुराम क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है।
बता दें भाजपा की अब तक उम्मीदवारों की तीन सूची जारी हो चुकी है जिसके बाद से लगातार भाजपा छोड़ने वाले नाराज नेताओं का सिलसिला जारी है।
भाजपा से टिकट ना मिलने से नाराज नेताओं में सबसे बड़ा नाम जगदीश शेट्टार का है जिन्होंने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है। जिसके बाद माना जा रहा है कि भाजपा के जो लिंगायत जो कोर वोटर थे उनके वोट शेट्टार के कारण कांग्रेस में बट सकते हैं।
तीसरी सूची जो भाजपा ने जारी की है उसमें हुबली- दो प्रमुख लिंगायत नेताओं, कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, और भाजपा के उम्मीदवार महेश तेंगिनाकई के बीच कड़ा मुकाबला है।
पूर्व सीएम ने सोमवार को भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए, जिसके बाद उन्होंने अपनी हुबली-धारवाड़ केंद्रीय सीट से लड़ने के लिए कांग्रेस का टिकट हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications