Karnataka Election Survey: कर्नाटक चुनाव से पहले सामने आया बड़ा सर्वे, जानिए किसकी बन रही सरकार

Karnataka Election Survey: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा सर्वे सामने आया है। लोक पोल के सर्वे के अनुसार कर्नाटक में इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

karnataka election poll

Karnataka Election Survey: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। जिस तरह से तमाम राजनीतिक दल उम्मीदवारो की लिस्ट जारी कर रहे हैं, उसके बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज लोगों की संख्या बढ़ रही है।

प्रदेश में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं, ऐसे में किसी भी पार्टी को सत्ता में आने के लिए 123 सीटों पर जीत की जरूरत है। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक चुनाव को लेकर बड़ा सर्वे सामने आया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर लोक पोल का जो मेगा सर्वे आया है उसमे इस बार कांग्रेस को बंपर जीत मिलती नजर आ रही है। लोक पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को 66-69 सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 128-131 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। इस सर्वे की बात करें तो इसे 65000 लोगों के बीच किया गया है।

कर्नाटक मेगा सर्वे
भाजपा-66-69
कांग्रेस-126-131
जेडीएस- 21-25
अन्य - 0-2

वोट शेयर की बात करें तो मार्च माह में किए सर्वे में भाजपा को 30-33 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 42-45 फीसदी वोट मिल सकते हैं। वहीं फरवरी माह में भाजपा को 33-36 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई थी, जबकि कांग्रेस को फरवरी के सर्वे में 39-42 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई थी। यानि एक महीने के भीतर जहां कांग्रेस के वोट शेयर में बढ़ोत्तरी हुई है तो दूसरी तरफ भाजपा के वोट शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

बता दें कि भाजपा ने कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। पार्टी ने तीसरी और आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। आखिरी लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

बता दें कि कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने 224 में से 222 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट 11 अप्रैल को जारी की गई जिसमे 189 उम्मीदवारों, दूसरी लिस्ट 12 अप्रैल को जारी की गई जिसमे 23 उम्मीदवारों, तीसरी लिस्ट 17 अप्रैल को जारी की गई जिसमे 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

Recommended Video

    Karnataka Assembly Election: सामने आया Opinion Poll देखें BJP-Congress को क्या मिला | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+