Priyank Kharge: कौन हैं प्रियांक खड़गे? कर्नाटक में रहे सबसे कम उम्र के मंत्री, कांग्रेस ने फिर दिया टिकट
Priyank Kharge: प्रियांक एम.खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं और वर्तमान में कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की चितापुर विधानसभा सीट के विधायक हैं।

Who is Priyank Kharge: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 124 उम्मीदवारों का नाम है। कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को कलबुर्गी जिले की चितापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। टिकट मिलने के बाद प्रियांक खड़गे सुर्खियों में आ गए हैं। प्रियांक एम.खड़गे वर्तमान में दूसरी बार कर्नाटक के कलबुर्गी जिले की चितापुर विधानसभा सीट के विधायक हैं। 2016 में प्रियांक खड़गे तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल के सबसे कम उम्र के मंत्री थे। आइए जानें प्रियांक खड़गे के बारे में?

कौन हैं प्रियांक खड़गे
प्रियांक खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भारतीय राजनेता हैं। प्रियांक खड़गे अभी भी कलबुर्गी जिले की चितापुर सीट से विधायक हैं। इस सीट से लगातार दूसरी बार प्रियांक खड़गे विधायक बने हैं।
2016 में 38 साल की उम्र में तत्कालीन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में आईटी,बीटी और पर्यटन मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले प्रियांक खड़गे सबसे कम उम्र के मंत्री थे। प्रियांक खड़गे ने एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में समाज कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया है।

प्रियांक खड़गे का राजनीतिक सफर
प्रियांक खड़गे ने 1998 में भारत के राष्ट्रीय छात्र संघ के एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 1999 में वह एनएसयूआई कॉलेज महासचिव बनें, 2001 से 2005 तक प्रियांक राज्य एनएसयूआई महासचिव रहें। उसके बाद 2007 से 2011 तक प्रियांक कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव रहें।
उसके बाद वह कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव बनें। 2014 में प्रियांक कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए थे।

2009 में पहली बार चुनाव लड़ा
2009 में प्रियांक खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव में चितापुर से चुनाव लड़कर चुनाली राजनीति में प्रवेश किया था। हालांकि उस चुनाव में प्रियांक खड़गे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार से हार गए थे। लेकिन 2013 में प्रियंका खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता और 2016 में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के तहत आईटी और बीटी मंत्री बनाए गए।
साल 2018 में प्रियांक खड़गे ने फिर से चितापुर चुनाव जीता और एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन सरकार के तहत समाज कल्याण मंत्री बनाए गए।

कहां तक पढ़े-लिखे हैं प्रियांक खड़गे
बेंगलुरु में जन्मे प्रियांक खड़गे के पास ग्राफिक्स और एनिमेशन डिजाइन में डिग्री है। प्रियांक खड़गे ग्राफिक्स डिजाइन में एक प्रोफेशनल के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने भारत और विदेशों में इसको लेकर काम किया है। प्रियांक खड़गे की पत्नी का नाम श्रुति खड़गे है।












Click it and Unblock the Notifications