'पति ने दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया', कौन हैं BJP नेता श्वेता झा, AK47 वाली फोटो पर बवाल
पटना पुलिस ने हाल ही में पटना की पूर्व मेयर प्रत्याशी और पूर्व मिसेज इंडिया श्वेता झा के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। श्वेता झा की सोशल मीडिया पर राइफल AK47 के साथ तस्वीरे वायरल हो रही है। जिसके बाद वह विवादों में आ गई हैं।

Bihar BJP Leader Shweta Jha controversy: 'मेरे पति दूसरों के साथ मुझे शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करते हैं', ये संगीन आरोप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बिहार की नेता श्वेता झा ने अपने पति चंदन झा पर लगाए हैं। श्वेता पटना की पूर्व-मेयर उम्मीदवार थीं। AK47 के साथ वीडियो और तस्वीर वायरल होने से सुर्खियों में आईं श्वेता झा ने एक मीडिया चैनल के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सनसनीखेज खुलासा किया है।
श्वेता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कुछ लोगों को कुछ ठेके दिलाने के लिए उनका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की है। पटना पुलिस AK47 के साथ वायरल तस्वीर को लेकर जांच भी कर रही है।

'ऐसे शख्स के साथ कैसे रहूं, जो मेरा जिस्म बेचना चाहता है...'
श्वेता झा ने कहा कि वह ऐसे शख्स (पति) के साथ कैसे रह सकती हैं जो अपनी पत्नी का जिस्म बेचना चाहता है। श्वेता झा ने कहा, ''मेरे पति मुझे दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। वो शोषण करते थे।'' श्वेता ने दावा किया कि उसका पति उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। श्वेता ने कहा कि वह बिल्कुल भी हथियार रखने की शौकीन नहीं हैं।
श्वेता झा ने कहा कि 18 मार्च को पटना के अगमकुआं थाने की पुलिस ने हथियारों के साथ उनकी तस्वीरों को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। और वह जांच में सहयोग करेंगी।

श्वेता झा ने बताया कब की है AK47 के साथ की तस्वीरें
श्वेता झा ने आरोप लगाया कि उनके पति ही हथियारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। श्वेता ने यह भी दावा किया कि उसकी जान को खतरा है और उसका पति किसी भी हद तक जा सकता है।
श्वेता झा ने कहा, ''मैंने मिसेज इंडिया बनने के बाद डमी आर्म्स के साथ फोटो खिंचवाई, मैं कई तरह के शूट वगैरह करती रहती हूं। मिसेज इंडिया का ताज जीतने के बाद मेरे पति ने मुझे अपने बिजनेस कॉन्टैक्ट के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की। सबसे पहले उन्होंने मुझे कुछ लोगों से मिलवाया। अपना कॉन्टैक्ट बढ़ाया। इतना ही नहीं उन्होंने मेरा शारीरिक शोषण करने की कोशिश की।''

'वो नकली बंदूक है...'
श्वेता झा ने कहा कि वह एक मॉडल भी हैं और एक मॉडल होने के नाते वह एक्टिंग करती हैं, शूटिंग करती हैं। कई बार शूटिंग के दौरान डमी हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है।
श्वेता झा ने कहा, "वे नकली हथियार हैं जिनका इस्तेमाल सिर्फ मनोरंजन के लिए किया जाता था। पुलिस ने नोटिस भेजा था। उन्होंने पहले भी पूछताछ की थी। उस समय भी मैंने उन्हें बताया था कि वे नकली बंदूक थीं।" झा ने कहा कि वह हमेशआ दोहराती रहेंगी कि वे नकली बंदूकें थीं।

'इन विवादों के पीछे मेरे पति का हाथ है...'
श्वेता झा ने कहा, "मैं उन लोगों को बता दूं जो मेरे पीछे पड़े हैं और मेरे खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। उनके नापाक इरादे में उन्हें कभी सफलता नहीं मिलेगी और सच्चाई की जीत होगी। मैं फिर कहती हूं कि इन विवादों के पीछे मेरे पति का हाथ है।"
श्वेता झा ने हथिहार के साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कौन हैं श्वेता झा?
श्वेता झा बिहार भाजपा की कार्यसमिति की सदस्य हैं। श्वेता ने पटना मेयर का चुनाव भी लड़ा था लेकिन वह हार गई थीं। पटना नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की वजह से श्वेता पटना में एक जाना माना चेहरा हैं। श्वेता नेता होने के साथ-साथ एक मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। श्वेता ने मिसेज इंडिया का ताज जीता था।

श्वेता के पति चंदन झा बोले, पत्नी गैंगस्टर बनना चाहती हैं
श्वेता के पति चंदन झा ने कहा है, ''उसने (श्वेता) मुझे छोड़ दिया और अब अपने प्रेमी के साथ रह रही है। उसका प्रेमी अभिषेक यादव मुझे धमकी दे रहा है। हमने 15 साल पहले शादी की थी। उसने 2021 में मिसेज इंडिया प्रतियोगिता जीती। मैंने अपनी पत्नी के खिलाफ अगमकुआं पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत भी दी है।'
बता दें कि इससे पहले EOU ने घटना का संज्ञान लिया था और 28 फरवरी को श्वेता को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। श्वेता झा ने सभी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे, जिसमें वह एक पिस्तौल के साथ नजर आ रही थीं, जहां एक सरकारी वाहन भी नजर आ रहा है।

'श्वेता का प्रेमी अभिषेक यादव जान से मारने की दे रहा धमकी'
श्वेता झा के पति चंदन झा ने ये भी आरोप लगाए हैं कि श्वेता झा का प्रेमी अभिषेक यादव जान से मारने की धमकी देता है। श्वेता की वायरल हो रही तस्वीरों पर चंदन ने कहा कि उसे नहीं पता AK-47 और इंसास राइफल कहां से आई थी।












Click it and Unblock the Notifications