Karnataka Election: JD(S) ने जारी की उम्मीदवारों की थर्ड लिस्ट, येदियुरप्पा के पोते को भी बनाया उम्मीदवार
कर्नाटक चुनाव के लिए कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस ने बुधवार को अपने चुनावी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। कुमारस्वामी ने भाजपा और कांग्रेस छोड़कर उनकी शरण में आए इन नेताओं को टिकट दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस, भाजपा अपने उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर चुकी है। वहीं बुधवार को राज्य की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस ने भी अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है।
कुमार स्वामी की जेडीएस की इस लिस्ट में 59 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इस लिस्ट की खास बात ये है कि जेडीएस की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए नेताओं को जेडीएस ने अपना वादा निभाते हुए अपनी पार्टी का उम्मीदवार बना कर मैदान में उतारा है। क
इस सूची में जेडीएस में शामिल हुए बीजेपी एमएलसी अयानूर मंजूनाथ को शिवमोग्गा सिटी सीट से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया है। वहीं . कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रघु अचार को चित्रदुर्ग से टिकट दिया गया है।
बीएस येदियुरप्पा के पोते एनआर संतोष, जो पिछले सप्ताह टिकट ना मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ जेडीएस में शामिल हुए थे, अरसीकेरे निर्वाचन क्षेत्र से जेडीएस ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल लाड बल्लारी शहर से टिकट पाने में कामयाब रहे। भाजपा के पूर्व विधायक सांसद कुमारस्वामी मुदगेरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
जेडीएस ने विभिन्न कारणों से बल्लारी शहर, मांड्या, वरुणा, राजाजीनगर सहित विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में अपने 12 उम्मीदवारों को बदल दिया है।
एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी ने नंजनगुड में कांग्रेस उम्मीदवार दर्शन ध्रुवनारायण को समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस ने दिवंगत पार्टी नेता ध्रुवनारायण के बेटे को निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications