'नाराज' Jagadish Shettar JP Nadda से मिले, 6 बार की विधायकी दिखाकर मांगा टिकट, बगावत पर CM बोम्मई ने क्या कहा?
Jagadish Shettar JP Nadda से मिलकर अपना असंतोष प्रकट कर चुके हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान में अब 27 दिन बाकी हैं। इससे पहले बीजेपी में टिकट पर गतिरोध की खबरें आई हैं। सीएम बोम्मई भी नाराजगी दूर करने में जुटे हैं।जानिए

कर्नाटक के पूर्व CM Jagadish Shettar JP Nadda से मिले। बीजेपी की पहली सूची में नाम शामिल न होने से 'नाराज' जगदीश शेट्टार ने 6 बार की विधायकी और अपना सियासी रिकॉर्ड दिखाकर टिकट पर दावा ठोका।
छह बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड
उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा कि आज मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपना विचार व्यक्त किया कि मैं चुनाव लड़ूंगा। मैंने पिछले छह चुनाव जीते हैं।
नड्डा से क्या आश्वासन मिला
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी दावेदारी पर जेपी नड्डा की प्रतिक्रिया के बारे में शेट्टार ने कहा, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह अन्य नेताओं के साथ इस पर चर्चा करेंगे और पार्टी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।
नाराज लोगों से संवाद, BJP पूरा सम्मान करती है
भाजपा नेताओं के 'बगावती' तेवर पर CM बसवराज बोम्मई ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा, "मैं उन सभी से बात कर रहा हूं जो टिकट नहीं मिलने से परेशान हैं, पार्टी उनका सम्मान करती है और उन्हें भी विधायक बनाया है।
पूर्व डिप्टी CM ने भाजपा क्यों छोड़ी?
कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के पार्टी छोड़ने पर बोम्मई ने कहा, सावदी का खुद उनसे और बीजेपी से गहरा नाता है। उन्होंने गुस्से में कुछ बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी ने विनय कुलकर्णी (कांग्रेस उम्मीदवार) को निशाना नहीं बनाया।
ईश्वरप्पा ने राजनीति से संन्यास नहीं लिया
बोम्मई ने कहा, मेरे लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि विरोधी कौन है, मेरे लोगों ने मुझ पर भरोसा किया है। मुझे पता है कि चुनाव कैसे लड़ना है, चाहे विरोधी कोई भी हो। केएस ईश्वरप्पा के बारे में बोम्मई ने कहा, उन्होंने राजनीति से संन्यास नहीं लिया है।
चुनावी अभियान के दौरान मंदिर में मुख्यमंत्री
बोम्मई ने कहा ईश्वरप्पा राजनीति में बने रहेंगे। सीनियर्स उनसे बात कर चुके हैं। दूसरी सूची बहुत जल्द, कल या परसों आएगी। मुख्यमंत्री ने चुनावी अभियान के दौरान Manjunatha Temple Dharmasthala का दौरा पर दर्शन-पूजन किया।
189 टिकट बांटे, 52 नए नेता
बता दें कि मंगलवार रात भाजपा ने 189 उम्मीदवारों को टिकट बांटे। पहली सूची में 52 नए उम्मीदवार शामिल हैं। इस सूची में केवल 8 महिला उम्मीदवार हैं। एससी-एसटी-ओबीसी समीकरण के आधार पर भी टिकट दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications