Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कर्नाटक चुनाव में Opinion Polls और Exit Polls में कितना है अंतर?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे आ गए। जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही। ये नतीजे ओपिनियन पोल से मेल खा रहे हैं।

Karnataka

कर्नाटक में सभी 224 सीटों पर मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। जिसके बाद कई न्यूज चैनल्स और मीडिया हाउस ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए, जिसमें कांग्रेस बाजी मारती दिख रही। आइए जानते हैं कि ये नतीजे ओपिनियन पोल से कितने मेल खाते हैं-

Zeenews-Matrize
सबसे पहले बात Zeenews-Matrize की, तो उसने ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 121 सीटें दी थीं, जबकि एग्जिट पोल में पार्टी को 111 सीटें ही मिलीं। वहीं बीजेपी ने ओपिनियन पोल में 74 पाई थीं, जबकि एग्जिट पोल में 81 सीटें हैं। जेडीएस की ओपिनियन-एग्जिट पोल में समान 29 सीटें हैं।

Jan Ki Baat
इसके ओपिनियन पोल में बीजेपी को 112 और कांग्रेस को 92 सीटें मिली थीं, जबकि एग्जिट पोल में ये क्रमश: 106 और 98 हैं। वहीं जेडीएस को ओपिनियन पोल में 31 सीट दिखाई गईं, जबकि उसकी एग्जिट पोल में 19 हैं।

ABP-CVoter
ABP-CVoter के ओपिनियन पोल में कांग्रेस को 121 सीटें मिली थीं, जबकि एग्जिट पोल में 196 सीटें आईं। वहीं पहले 74 सीट पाने वाली बीजेपी एग्जिट पोल में 89 पर आ गई। इस पोल ने जेडीएस को ओपिनियन में 29 सीट दी थी, जबकि अब वो खिसककर 25 पर आ गई है।

India TV
इंडिया टीवी ने अपने ओपिनियन पोल में बताया था कि कर्नाटक में कांग्रेस 105, बीजेपी 85 और जेडीएस 32 सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल में भी उसका आंकड़ा इसी के पास है। इसमें कांग्रेस को 110-120 सीटें दी गईं, जबकि बीजेपी को 80-90 सीटों पर दिखाया गया। वहीं जेडीएस 20-24 सीटें जीत सकती है।

Times Now-ETG Exit Poll
टाइम्स नाउ के ओपिनयन पोल में कांग्रेस को 91, बीजेपी को 89 और जेडीएस को 40 सीटें मिली थीं। अब एग्जिट पोल पर कांग्रेस को 113, बीजेपी को 85 और जेडीएस को 23 सीटों पर दिखाया गया।

Recommended Video

    Karnataka Election Exit Poll 2023: कर्नाटक में किसकी सरकार, देखिए Exit Poll LIVE | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+