Karnataka Election 2023: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की थर्ड लिस्‍ट, जानें जगदीश शेट्टार की जगह किसे दिया टिकट

कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने आज तीसरी लिस्‍ट जारी की है। इस लिस्‍ट में बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली महादेवपुरा से चुनाव लड़ेंगी। वहीं जानिए शेटृटार की जगह किसे टिकट दिया गया है।

bjp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने सोमवार को अपने उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। इस सूची में 10 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्‍मीदवारों के नाम शामिल है। इस लिस्‍ट में शामिल दस नामों में उस उम्‍मीदवार का नाम भी शामिल है जिन्‍हें भाजपा छोड़ कांंग्रेस ज्‍वॉइन करने वाले दिग्गज नेता और पूर्व सीएम जगदीश शेटृटार के निर्वाचन क्षेत्र हुबली- धारवाड़ सीट से टिकट दिया गया है।

बता दें रविवार को टिकट ना मिलने से नाराज होकर जगदीश शेट्टार ने भाजपा से इस्‍तीफा दे दिया था और सोमवार को विपक्षी पार्टी कांग्रेस ज्‍वॉइन कर ली है। कांग्रेस ने उन्‍हें उनके निर्वाचन क्षेत्र हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से टिकट देने का वादा किया है।

वहीं भाजपा ने आज जो लिस्‍ट जारी की है उसमें हुबली-धारवाड़ सीट पर भाजपा ने महेश तेगिंगकाई को टिकट दिया है। अब तक के हुए चुनाव में ये हुबली-धारवाड़ सीट शेट्टार के कारण भाजपा का गढ़ मानी जाती थी वो शेटृटार अब कांग्रेस से भाजपा के उम्‍मीदवार महेश को टक्‍कर देंगे।

वहीं भाजपा की इस तीसरी लिस्‍ट में बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली का नाम भी शामिल है जो महादेवपुरा निर्वाचान सीट से चुनाव लड़ेंगी।
बता दें भाजपा ने 2023 के कर्नाटक के चुनाव में नए चेहरों को मौका देने के चक्‍कर में अपने कई पुराने दिग्गज नेताओं को नाराज कर दिया है। जिसमें कर्नाटक के पूर्व सीएम जमदीश शेट्टार का नाम भी शामिल है।
छह बार के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने हुबली-धारवाड़ (मध्य) से चुनाव लड़ने के लिए टिकट से वंचित होने के बाद भाजपा को अलविदा कह कर भाजपा ज्‍वॉइन कर ली है।

शेट्टार ने आरोप लगाया कि उन्‍हें भाजपा में सम्‍मान नहीं मिला। हालांकि भाजपा नेता और कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्‍मई ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि उन्हें भाजपा में सम्मान नहीं दिया गया और उन्हें हटाने के कदम के पीछे साजिश थी। शेट्टार का बहुत सम्मान किया जाता था और पार्टी ने उन्हें पद दिए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा पिछले 25 वर्षों में उनके विकास में भाजपा ने मुख्य भूमिका निभाई है, उनके जानें से उनके जाने से उनके क्षेत्र में एक नया मार्ग प्रशस्‍त हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+