Karnataka Election 2023: जेडीएस को एक और झटका, पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा ने ज्‍वाइन की भाजपा

जेडी (एस) पार्टी से मांड्या से पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा ने भाजपा ज्‍वाीन कर ली है।

Karnataka Election 2023

कर्नाटक चुनाव से पहले नेताओं और सांसदों का राजनीतिक दल बदलने का दौर जारी है। बुधवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री कुमार स्‍वामी की पार्टी जनता दल सेक्‍युलर को एक और बड़ा झटका लगा है। जेडी (एस) ने मांड्या से पूर्व सांसद एलआर शिवराम गौड़ा ने बुधवार को अपनी पुरानी जेडीएस पार्टी छोड़कर भारतीय जनत पार्टी ज्‍वाइन कर ली है। शिवराम गौड़ा ने बेंगलुरू में भाजपा के कर्नाटकराज्य प्रमुख नलिनकुमार कटील की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

इससे पहले बीते शनिवार को कर्नाटक के अर्कलगुड से जेडी (एस) के वरिष्ठ विधायक एटी रामास्वामी ने जेडीएस पार्टी छोड़ने के बाद दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर ली थी।

चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सबसे पहले गुब्बी से चार बार विधायक रहे श्रीनिवास ने 27 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद एस आर श्रीनिवास कांग्रेस में शामिल हो गए थे जिससे जेडीएस को बड़ा झटका लगा था।

कर्नाटक चुनाव की तारीखों की घोषणा के 24 घंटे बाद ही श्रीनिवास ने जेडीएस को अलविदा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। गुब्बी निर्वाचन सीट से चार बार विधायक रहे श्रीनिवास के साथ बड़ी संख्‍या में उनके साथ जेडीएस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस ज्‍वाइन कर ली थी।

हालांकि भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्‍वाइन करने का भी दौर जारी है। बीते सोमवार को भाजपा के वरिष्‍ठ कुदलिगी से विधायक एनवाई गोपालकृष्‍ण ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी ज्‍वाइन कर ली है।

वहीं जेडीएस के पूर्व सांसद के भाजपा ज्‍वाइन करने के बाद बेंगलुरु में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने कहा लोग बीजेपी के पक्ष में है। इस बार हमें कर्नाटक में अधिक सीटें और अधिक वोट शेयर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+