हेबल में पोलिंग बूथ में ईवीएम में खराबी के बाद वोटिंग रद्द, दोबारा होंगे चुनाव

बेंगलुरूः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 222 सीटों पर शनिवार को वोटिंग की गई। इसी दौरान हेबल विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-2 पर वोटिंग को रद्द कर दिया गया। वोटिंग को रद्द करने की मुख्य वजह थी मतदाओं द्वारा ईवीएम की शिकायत करना। ईवीएम के मामले में पहली शिकायत कृष्णा चैतन्य नाम के एक मतदाता ने सुबह 7.15 पर की थी।

 Karnataka election 2018 VVPAT malfunction forces re-election in Hebbal

मतदाना का कहना था कि वो बूथ पर वोट डालने वाले छठे मतदाता थे, "मैंने एक विशेष पार्टी के लिए अपना वोट डाला, लेकिन वीवीपीएटी ने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के लिए वोट दिखाया। मैंने तुरंत इस मुद्दे को उठाया और शिकायत की। हालांकि, मतदान अधिकारियों ने मेरी बात पर यकीन नहीं किया।''

कुछ ही देर में दूसरे मतदाताओं ने भी जब इस मुद्दे को उठाया तो मतदान अधिकारी ने ईवीएम और वीवीपीएटी की जांच की, जिसके बाद वोटिंग को रद्द करने का फैसला लिया गया। बूथ के प्रेसीडिंग अधिकारी गोविंदराज ने इस मामले पर कहा कि कई मतदाताओं ने शिकायत थी, जिसके बाद जांच की गई और 10.15 बजे वोटिंग को कैंसिल कर दिया गया। तब तक कुल 49 वोट डाले गए थे।

मामले की शिकायत मिलने के बाद बीईएल इंजीनियरों की एक टीम ने मौके पर पहुंची और खराबी की पुष्टि की। बीबीएमपी आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) एम महेश्वर राव ने कहा है कि वो चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट जमा करेंगे और जल्द ही कार्रवाई के अगले पाठ्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पशुपतिनाथ मंदिर की विजिटर बुक में पीएम मोदी ने लिखा ये संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+