कर्नाटक चुनाव: बुर्का पहन वोट डालने पहुंची बीजेपी कार्यकर्ता, नकाब हटाने को बोला तो फूट-फूट कर रोने लगी

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को मतदान के दौरान एक ऐसी घटना हुई कि सब हैरान रह गए। बेलगावी के पोलिंग बूथ पर एक मुस्लिम महिला वोट डालने आई। बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मी ने महिला से नकाब हटाने को कहा। इस महिला ने पहले विरोध जताया, लेकिन वहां मौजूद लोग उस वक्‍त पशोपेश में पड़ गए, जब महिला फूट-फूट कर रोने लगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बुर्का पहनकर आने वाले महिला बीजेपी कार्यकर्ता है।

 फोटो वेरिफिकेशन के लिए पुलिसकर्मी ने नकाब हटाने को कहा

फोटो वेरिफिकेशन के लिए पुलिसकर्मी ने नकाब हटाने को कहा

एक अन्‍य मीडिया रिपोर्ट में महिला का नाम पियाजीन मोहम्‍मद बताया जा रहा है। कर्नाटक चुनाव में वोटिंग के दौरान बुर्का हटाने की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बुर्का पहनकर एक महिला खड़ी है, जिसके आसपास तीन पुलिसकर्मी खड़े हैं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी महिला को बूथ में दाखिल होने से रोकता है। इसके बाद पुलिसकर्मी महिला से नकाब हटाने को कहता है, जिससे कि वह उसके चेहरा देखकर फोटो के साथ वेरिफिकेशन कर सके। इसी बात पर महिला विरोध करती है और फूट-फूट कर रोने लगती है।

नवंबर 2017 में भी सामने आया था ऐसा मामला

नवंबर 2017 में भी सामने आया था ऐसा मामला

वैसे यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की घटना सामने आई हो। नवंबर 2017 में ऐसा ही मामला यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ की रैली में भी सामने आया था। बलिया जिले में आयोजित की गई उस रैली में एक महिला बुर्का पहनकर आई थी। सुरक्षाकर्मियों ने चेकिंग के दौरान महिला से नकाब हटाने को कहा था।

यूपी के ही नगर निकाय चुनाव में भी सुरक्षाकर्मियों से दो महिलाओं की बहस हुई थी

यूपी के ही नगर निकाय चुनाव में भी सुरक्षाकर्मियों से दो महिलाओं की बहस हुई थी

यूपी के ही नगर निकाय चुनाव में गोंडा के कटरा बाजार में भारतीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर भी इस प्रकार का मामला सामने आया था। यहां पर दो महिलाएं बुर्का पहनकर वोट डालने आई थीं। दोनों महिलाओं ने सुरक्षाकर्मियों से काफी बहस भी की थी, लेकिन पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों महिलाएं हिंदू हैं। उन्‍होंने अपना नाम- पूजा गुप्‍ता और मानसी गुप्‍ता बताया था। वेरिफिकेशन में इन महिलाओं का चेहरा मैच नहीं हुआ था, जिसके बाद इन्‍हें पोलिंग बूथ से वापस भेज दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+