Karnataka assembly Elections 2018: Republic TV-CVoter ने BJP को दी 103 सीटें
बेंगलुरूः कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पांच बजे खत्म हो गई। कर्नाटक चुनाव में 70 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। वोटिंग खत्म होते ही 6 बजे से एक्जिट पोल आने शुरू हो गए। Republic TV-CVoter ने भाजपा को97-109 सीट दिए हैं। साफ कर दें, ये नतीजे नहीं है ये सिर्फ एक्जिट पोल हैं। नतीजे 15 मई को आएंगे, उसी वक्त पता चलेगा कि कर्नाटक में कौन सत्ता की गद्दी पर बैठेगा। वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए हैं। जानिए एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी सबसे आगे है।

अगर Republic TV-CVoter के जन की बात" एक्जिट पोल को देख जाएगा तो वोट प्रतिशत के हिसाब से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन रही है।
भाजपाः 38.25%
कांग्रेसः 36.5%
जेडीएसः 22.5%
अन्यः 2.75 %
वहीं, Republic TV-CVoter के एक्जिट पोल के अनुसार-
भाजपाः 103
कांग्रेसः 93
जेडीएसः 25
अन्यः 1
इसके अलावा Republic TV के 'जन की बात' के एक्जिट पोल के अनुसार-
भाजपाः 104
कांग्रेसः 78
जेडीएसः 37
अन्यः 3
अगर कर्नाटक के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को देखा जाए तो बेलगावी में 69%, बागलकोट: 67%, बीजापुर: 59%, गुलबर्गा: 54%, बीदर: 55%, रायचूर: 59%, कोप्पल: 68%, गदग: 67%, धारवाड़: 62% वोटिंग हुई।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: एनडीटीवी के एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें












Click it and Unblock the Notifications