Karnataka Eections: एचडी कुमारस्वामी के पास वाहन के नाम पर सिर्फ 1 ट्रैक्टर, जानिए कुल कितनी है संपत्ति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूर्व सीएम व जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवशिवकुमार समेत कई नेताओं ने पर्चा भरा। जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिय

HD Kumaraswamy

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Elections 2023) के लिए नामाकन प्रक्रिया तेज होने के साथ चुनाव सरगर्मियां चरम पर हैं। नामांकन के साथ ही कई दिग्गजों ने विशाल रोड शो और रैलियां कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। चुनाव आयोग के समक्ष उम्मीदवारों ने अपनी आय का ब्यौरा दिया है। जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी, उनके भाई एच.डी. रेवन्ना, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार, बी.वाई. विजयेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और आवास मंत्री वी. सोम्मना समेत 182 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है।

चुनाव आयोग को हलफनामे के साथ कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने अपनी संपत्ति को ब्यौरा दिया है, जिसमें उनके परिवार की संपत्ति भी शामिल है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक एचडी कुमारस्वामी और उनकी विधायक पत्नी अनीता कुमारस्वामी की संपत्ति में मामूली वृद्धि हुई है। जबकि 2018 के बाद से देनदारियों में गिरावट आई है। बता दें कि उन्होंने 2018 में ₹167 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। जो इस बार बढ़कर ₹181.29 करोड़ हो चुकी है।

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी इस बार चन्नपटना से चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) लड़ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि वाहन के नाम पर उनके पास मात्र एक ट्रैक्टर है। उनकी घोषित संपत्तियों में ₹6.4 लाख की 20 गायें, ₹6.14 लाख की 52 भेड़ें शामिल हैं। इसके अलावा ₹1.48 करोड़ मूल्य के डेयरी उपकरण भी शामिल हैं। श्री कुमारस्वामी के पास एकमात्र वाहन ट्रैक्टर है। पारिवारिक देनदारियां ₹104 करोड़ से घटकर अब ₹76.48 करोड़ हो गई है।

कुमारस्वामी के खिलाफ दो खनन मामले और दो भूमि गैर-अधिसूचना मामले लोकायुक्त/एसआईटी के पास लंबित हैं, जबकि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामला बेंगलुरु की एक अदालत के समक्ष लंबित है। जबकि उनके बेट निखिल कुमारस्वामी रामनगर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वे एक रेंज रोवर और एक लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर के मालिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+