कर्नाटक में डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का बड़ा बयान

लंबे राजनीतिक घमासान के बाद आखिरकार एचडी कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण से पहले ही डिप्टी सीएम की पोस्ट को लेकर कर्नाटक का सियासी पारा चढ़ा हुआ।

नई दिल्ली। लंबे राजनीतिक घमासान के बाद आखिरकार एचडी कुमारस्वामी बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण से पहले ही डिप्टी सीएम की पोस्ट को लेकर कर्नाटक का सियासी पारा चढ़ा हुआ। राहुल और सोनिया गांधी के साथ दिल्ली में एचडी कुमारस्वामी की मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम को लेकर नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार ने खुद के डिप्टी सीएम बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

'अपनी ताकत दिखाना नहीं चाहता मैं'

'अपनी ताकत दिखाना नहीं चाहता मैं'

पत्रकारों के साथ बातचीत में डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर कहा, 'मैं अपनी ताकत दिखाना नहीं चाहता। मैं अपनी संख्या भी नहीं दिखाना चाहता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी में मेरा विश्वास है। हम सभी एक व्यक्ति के संकल्प में विश्वास करते हैं, जोकि पार्टी हाई कमांड है। कर्नाटक का डिप्टी सीएम कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगी।'

रेस में डीके शिवकुमार का नाम भी आगे

रेस में डीके शिवकुमार का नाम भी आगे

आपको बता दें कि सोमवार को कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। तीनों नेताओं की मुलाकात में तय हुआ कि डिप्टी सीएम का पद कांग्रेस के खाते में जाएगा। इस मुलाकात के बाद से ही डिप्टी सीएम के पद को लेकर कर्नाटक कांग्रेस के कई चेहरे सामने आ चुके हैं। डिप्टी सीएम की रेस में डीके शिवकुमार का नाम भी आगे चल रहा है।

मुझे सारी कड़वाहट निगलनी पड़ी

मुझे सारी कड़वाहट निगलनी पड़ी

इससे पहले जेडीएस के साथ गठबंधन से नाराजगी की खबरों पर डीके शिवकुमार ने कहा था कि कर्नाटक में एक सेक्युलर सरकार का गठन करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन का फैसला लिया है। इस समय पूरे देश को इसकी जरूरत है और इसीलिए हम लोगों ने जेडीएस के साथ गठबंधन किया है। इसके लिए मुझे सारी कड़वाहट निगलनी पड़ी है और मैं मानता हूं कि इस समय यही मेरा फर्ज भी है। कभी-कभी किसी एक की नाराजगी मायने नहीं रखती है। मैं खुद भी इस गठबंधन के लिए अपनी सहमति दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+