Dharmasthala केस की जांच कर रही SIT के अधिकारी पर व्हिसलब्लोअर को शिकायत वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप
Dharmasthala case: कर्नाटक के धर्मस्थल में सामूहिक दफन की रहस्यमयी घटना की जांच में विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है।धर्मस्थल कंकाल खोज मामले में अब एक और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जिसके बाद इस केस की जांच कर रही एसआईटी टीम ही सवालों के घेरे में आ चुकी है। इसकी वजह है कि एसआईट SIT के इंस्पेक्टर मंजुनाथ गौड़ा पर एक गुमनाम व्हिसलब्लोअर को शिकायत वापस लेने के लिए धमकाने का गंभीर आरोप लगा है।
ये खुलासा एसआईटी की जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करती है। रिपोर्टों के अनुसार, शिकायतकर्ता के वकील अनन्या गौड़ा ने इस मामले में एसआईटी प्रमुख प्रणव मोहंती को एक औपचारिक शिकायत सौंपी है, जिसमें तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि गौड़ा ने 1 अगस्त की रात बेल्टंगडी स्थित एसआईटी कार्यालय में व्हिसलब्लोअर को धमकाया और बयान वापस लेने के लिए दबाव डाला।

अनन्या गौड़ा के मुताबिक, गौड़ा ने शिकायत वापस न लेने पर सज़ा की धमकी भी दी थी। इन गंभीर आरोपों के बीच, इंस्पेक्टर गौड़ा को अनिवार्य छुट्टी पर भेजे जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। 2 अगस्त को हुई एसआईटी जांच में उनकी अनुपस्थिति ने इन अफवाहों को और बल दिया है।
गौड़ा, जो पहले सिरसी ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर रह चुके हैं, हाल ही में किसी आधिकारिक एसआईटी गतिविधि में नहीं देखे गए हैं। हालांकि, एसआईटी सूत्रों ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने पुष्टि की है कि आंतरिक जांच चल रही है।
एक गुमनाम एसआईटी अधिकारी ने मीडिया से कहा, "ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, लेकिन हम मामले की जांच करेंगे।" कानूनी प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टें, जिनमें यह आरोप है कि गौड़ा ने गवाही बदलने के लिए भय का इस्तेमाल किया, जांच की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं।
फिलहाल गौड़ा को अनिवार्य छुट्टी पर भेजे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट बताती हैं कि आरोपों के मद्देनजर यह कदम उठाया जा सकता है। एसआईटी प्रमुख प्रणव मोहंती ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दावों के सच साबित होने पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं।
शुक्रवार को टीम ने अपनी सातवीं चिह्नित साइट पर खुदाई की, हालांकि वहां से कोई अवशेष नहीं मिले। अब एसआईटी आगे बढ़ते हुए आठवीं साइट पर जांच पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इससे पहले, टीम को साइट संख्या 6 से मानवीय कंकाल के अवशेष प्राप्त हुए थे, जिससे जांच को नई दिशा मिली है।












Click it and Unblock the Notifications