निर्भया की मां ने पूर्व DGP को दिया करारा जवाब, कही ये बात
नई दिल्लीः हाल ही में एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व डीजीपी एचटी सांगलियान ने निर्भया की मां पर आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद अब निर्भया की मां ने पलटवार किया है, निर्भया की मां का कहना है कि पूर्व डीजीपी का बयान भारतीय समाज की मानसिकता को दर्शाता है। बता दें, ने पूर्व डीजीपी के बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है।

पूर्व डीजीपी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मां आशा देवी ने कहा, 'बेहतर होता अगर उन्होंने निजी टिप्पणी की जगह हमारी लड़ाई और संघर्ष के बारे में कहा होता। यह दिखाता है कि हमारे समाज में आज भी लोगों की मानसिकता और सोच नहीं बदली है।'
पूर्व डीजीपी एचटी सांगलियान ने ये बयान महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली महिलाओं को 'निर्भया अवॉर्ड' से सम्मानित करने के दौरान कही। इस बयान के बाद डीजीपी सुर्खियों में आ गए हैं।
समारोह में उन्होंने कहा था कि 'अगर आपको किसी ने काबू कर लिया है तो आपको वहां सरेंडर कर देना चाहिए, इससे हम खुद को मौत के मुंह से बचा सकते हैं।'
विवाद बढ़ा तो पूर्व डीजीपी ने कहा कि 'मेरे बयान पर लोग बेवजह विवाद बढ़ा रहे हैं, मेरा बयान सीमा के अंदर था। मैंने अपने बयान के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के महत्त्व को बताया, क्योंकि उन्हें हर समय सुरक्षा दी जानी चाहिए।'
यह भी पढ़ें- निर्भया के पांच साल: मां ने कहा, 'आज भी दरिंदों का शिकार हो रही हैं बेटियां'












Click it and Unblock the Notifications