बेटी को दूसरी जाति के लड़के से हो गया प्‍यार तो पिता ने घोंट दिया गला, प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी

karntka father kill Daughter: मां-बाप अपने बच्‍चों की खुशी के लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं, बच्‍चे को छोटी सी खरोंच आने पर वो परेशान हो जाते हैं, वहीं एक कलयुगी पिता ने अपनी प्‍यारी सी जवान बेटी को गला घोंट कर मार डाला और उसकी मौत आत्‍महत्‍या लगे इसके लिए उसने उसके शव को घर के पंखे में लटका दिया। आइए जानते हैं आखिर पिता ने क्‍यों अपनी सगी बेटी को मारा?

karnatka-father-kill-daughter

ये कलयुगी पिता कर्नाटक का रहने वाला है जिसे अपनी बेइज्‍जती होने के कारण अपनी 20 साल की बेटी को गला घोंट कर मार डाला। वहीं उस लड़की के प्रेमी को उसकी मौत का पता चला तो उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी आत्‍महत्‍या कर ली।

ये मामला कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) के बंगारपेट का है जहां के निवासी कृष्णमूर्ति ने अपनी बेटी कीर्ति के अफेयर को लेकर उसका अक्सर झगड़ा होता था। की‍र्ति जिस 24 वर्षीय गंगाधर को प्‍यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी वो दूसरी जाति से था। लड़का दूसरी जाति का था इसलिए कीर्ति का पिता उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं था।

वहीं मंगलवार की सुबह कृष्णमूर्ति ने एक बार फिर कीर्ति को गंगाधर के साथ उसका संबंध खत्‍म करने के लिए मनाने की कोशिश की, जिसके बाद पिता और बेटी के बीच झगड़ा हुआ।

झगड़ा इतना बढ़ गया और कृष्णमूर्ति ने कीर्ति की गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर बेटी की मौत हत्‍या नहीं आत्‍महत्‍या लगे इसके लिए उसने उसके शव को पंखे से लटका दिया।

हालांकि पुलिस सतर्क थी और उन्हें संदेह हुआ कि कीर्ति की हत्या कर दी गई है और उन्होंने कृष्णमूर्ति से पूछताछ शुरू की जिसके बाद खुलाया हुआ है कि उसी ने अपनी बेटी की गुस्‍से में आकर गला घोंट कर हत्‍या कर दी है।

कर्नाटक के कोलार जिले की पुलिस ने बताया कि कीर्ति का प्रेमी गंगाधर, जो राजमिस्त्री का काम करता है उसने प्रेमिका कीर्ति की मौत के बारे में जानकारी मिलने ही गम में डूब गया और पास में रेलवे ट्रैक पर गया और सामने से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं पुलिस अधीक्षक के धरनी देवी ने बताया कि बेटी की हत्‍या के आरोप में कृष्णमूर्ति को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+