कर्नाटक: ठेकेदार ने आखिरी मैसेज में मंत्री ईश्वरप्पा को बताया मौत का जिम्मेदार, राहुल भाजपा पर हुए हमलावर
बेंगलुरू, 12 अप्रैल: कर्नाटक के उडुपी में मंगलवार को मृत मिले ठेकेदार संतोष पाटिल का दोस्तों को भेजा आखिरी मैसेज और एक सुसाइड नोट सामने आया है। होटल में मृत मिले संतोष पाटिल नेकर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राजमंत्री केएस ईश्वरप्पा को अपनी मौत का जिम्मेदार कहा है। इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने भी भाजपा को निशाने पर लिया है।

ठेकेदार संतोष पाटिल ने हाल ही में कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया था, वो मंगलवार सुबह उडुपी के एक होटल में मृत मिले। संतोष पाटिल ने कथित तौर पर अपनी मौत से कुछ देर पहले ही सुबह मीडिया और अपने दोस्तों को एक मैसेज भैजा था, जिसमें उन्होंने लिखा कि वो अपना जीवन समाप्त करने जा रहे हैं और इसके लिए ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं।
पाटिल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से अपनी पत्नी और बच्चों की मदद करने का आग्रह किया है।
राहुल भाजपा पर हमलावर
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक ट्वीट में संतोष पाटिल की मौत से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए लिखा है, कर्नाटक में भाजपा की 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार ने अपने ही कार्यकर्ता के जीवन को लील लिया। पीड़िता की पीएम से गुहार का भी कोई फायदा नही हुआ।
कर्नाटक कांग्रेस ने ईश्वरप्पा का इस्तीफा मांगा
संतोष पाटिल की मौत को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ईश्वरप्पा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक हत्या है। ईश्वरप्पा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी ईश्वरप्पा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने और गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं केएस ईश्वरप्पा ने कह दिया है कि इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications