Karnataka: कांग्रेस का फाइनल फैसला, सिद्धारमैया CM..., डीके डिप्टी सीएम के साथ बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष
Karnataka: कांग्रेस ने चार दिन के इंततार के बाद सिद्धारमैया को सीएम बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम की कुर्सी के साथ प्रदेश अध्यक्ष के पर की भी जिम्मेदारी संभालेगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणम आने के चार दिन के इंतजार के बाद सिद्धारमैया को कांग्रेस ने कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री बनने की जिद छोड़कर डीके शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री बनने के लिए हामी भर दी है।
डीके शिवकुमार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री की कुर्सी तो संभालेंगे ही साथ ही वो वर्तमान की तरह आगे भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद भी बने रहेंगे। ये जानकारी कर्नाटक के कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी सुरेजवाला ने प्रेस वार्ता में दी।
कर्नाटक का डिप्टी सीएम बनने के बाद क्या बोले डीके
कर्नाटक की डिप्टी सीएम बनाए जाने के कांग्रेस के ऐलान के बाद डीके शिवकुमार ने कहा'सब ठीक है और आगे भी अच्छा ही होगा, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम सबको मिलकर काम करना है और हमने उनकी बातों को दिल से स्वीकार किया है'।
पोस्ट में लिखी ये बात
वहीं कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जो इस पद के लिए उनके साथ शीषर् दावेदार थे उनके साथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया,
पोस्ट में लिखा डीके ने लिखा कर्नाटक का सुरक्षित भविष्य और हमारे लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम इसकी गारंटी देने के लिए एकजुट हैं।
कांग्रेस कर चुका है दोनों के नाम की औपचारिक घोषणा
कांग्रेस द्वारा सीएम और डिप्टी सीएम के नाम के ऐलान की खबरें सामने आने के बाद दोनों पहली बार खड़गे के आवास पर एक साथ पहुंचे थे। यह पोस्ट ऐसे समय में डीके शिवकुमार ने लिखी जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल एआईसीसी मुख्यालय में एक पार्टी ब्रीफिंग को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने औपचारिक रूप से घोषणा की कि सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे और शिवकुमार उनके एकमात्र डिप्टी होंगे।
डिप्टी सीएम बनने के लिए कैसे माने डीके शिवकुमार
शिवकुमार ने पहले कहा था कि वह पार्टी के व्यापक हित में समझौते के लिए सहमत हैं। कर्नाटक के लोगों के सामने हमारी प्रतिबद्धता है। लोकसभा चुनाव सामने हैं। इसलिए, मुझे एआईसीसी अध्यक्ष और गांधी परिवार के सामने झुकना होगा। पार्टी के व्यापक हित में मैंने फॉर्मूले पर सहमति जताई है और हो भी क्यों न, क्योंकि कभी-कभी बर्फ टूटनी चाहिए।
20 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह
20 मई को सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ 12:30 पर लेंगे, इसके साथ ही कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार के मंत्रीमंडल का शपथग्रहण समारोह भी हो सकता होगा।












Click it and Unblock the Notifications