राज्यसभा के लिए राहुल गांधी ने भेजे 2 करीबियों के नाम, कर्नाटक कांग्रेस ने किया इनकार
बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए उस समय संकट पैदा हो गया जब पार्टी की कर्नाटक इकाई ने बात मानने से इनकार कर दिया।दरअसल, राहुल ने कर्नाटक कांग्रेस के पास सैम पित्रोदा और जनार्दन द्विवेदी का नाम राज्य से राज्यसभा चुनाव के लिए भेजने को कहा था, जिसे कर्नाटक इकाई ने इनकार कर दिया। कर्नाटक कांग्रेस का तर्क है कि चुनावी समय में बाहरी लोगों को कर्नाटक से राज्यसभा भेजना घातक सिद्ध हो सकता है। कर्नाटक कांग्रेस की ओर से नाम इनकार किए जाने के बाद राहुल नए विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।

राहुल चाहते थे पित्रोदा और द्विवेदी आसानी से राज्यसभा चले जाएं। अब उनके सामने गुजरात का विकल्प है। गुजरात से 2 लोगों को कांग्रेस राज्यसभा भेज सकती है। ऐसे में पित्रोदा के गुजरात से राज्यसभा जाने की संभावना है वहीं भरत सिन्ह सोलंकी का नाम भी सामने आ रहा है।
साल 2016 में कर्नाटक से कांग्रेस ने 3 लोगों को राज्यसभा भेजा था। हालांकि उस वक्त जनता दल (s) के बागी सदस्यों की मदद से जीत मिली थी। सिद्धारमैया का मानना है कि एक दलित और एक लिंगायत समुदाय समाज का शख्स राज्यसभा में जाए।












Click it and Unblock the Notifications