कर्नाटक: चार हफ्ते में कांग्रेस ने पलटे पिछली भाजपा सरकार के ये अहम फैसले, देखिए पूरी लिस्ट

कर्नाटक में कांग्रेस अब तक पलट चुकी है भाजपा सरकार के दो अहम फैसले

Karnataka Congress changed these BJP decisions: कर्नाटक में कांग्रेस को सत्‍ता संभाले हुए चार सप्‍ताह ही हुए हैं । इन चार सप्‍ताह में कर्नाटक मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया की कैबिनेट एक बाद एक ताबड़तोड़ फैसले ले रही है।

इतना ही नहीं अब तक कई बड़े ऐलान करने के अलावा कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार पूर्ववतर्ती भाजपा सरकार द्वारा किए गए कुछ अहम फैसलों को रद्द करने तक कर दिया है।

Karnatakacongress

धर्मांतरण कानून को किया खत्‍म

गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग के अचानक बाद कांग्रेस ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा लाए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को खत्‍म कर दिया। ये वो ही कानून था जिसे पिछली भाजपा सरकार ने जबरन धर्मांतरण रोकने के उद्देश्‍य से लागू किया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्‍ता संभालने के चार सप्‍ताह के अंदर ही एक झटके में कर्नाटक में धर्मांतरण कानून को खत्‍म करने की फरमान सुना दिया।

स्‍कूल किताबों से हटवाया केबी हेडगेवार वाला चैप्‍टर

वहीं गुरुवार को ही कांग्रेस सरकार की कैबिनेट ने भाजपा ने जो अपने कार्यकाल में स्‍कूल की पाठ्यपुस्‍तक में जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक केबी हेडगेवार और अन्य नेताओं से जुड़े पाठ्यक्रमों को जोड़ा था उन पाठों को कांग्रेस सरकार ने स्‍कूल की किताबों से हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

गोहत्या निरोधक कानून पर भी है नजर

वहीं माना जा रहा है कि पिछली भापजा सरकार द्वारा लिए गए अन्‍य कई फैसलों को जल्‍द ही वर्तमान सरकार खत्‍म या पटल सकती है। धर्मांतरण विरोधी कानून को रद्द करने वाली कांग्रेस सरकार अब गोहत्या निरोधक कानून जिसे पिछली भाजपा सरकार ने लागू किया था उसके सख्त प्रावधानों को भी कमजोर कर सकती है।

कांग्रेस सरकार के पशुपालन मंत्री बयान में कर चुके हैं इशारा

अभी दो सप्‍ताह पहले ही कांग्रेस सरकार के पशुपालन मंत्री का बयान ऐसे ही कुछ संकेत दे रहा था। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री ने कहा था कि जब भैंस काटी जा सकती है तो गाय क्‍यों नहीं। उन्‍होंने ये हवाला दिया था भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए इस कानून के कारण किसानों को वृद्ध जानवरों को भी रखना पड़ रहा है। हालांकि कांग्रेस सरकार ने अभी इस कानून को लेकर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+