सीएम बोम्मई पीएम मोदी के सामने पिल्ले की तरह हैं: सिद्धारमैया

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री बासवाराज पीएम मोदी के सामने पिल्ले की तरह हैं, उनके सामने कुछ भी कहने से डरते हैं, कांपते हैं।

siddaramaiah

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर विवादित बयान दिया है। अपने इस बयान के चलते वह विवादों में घिर गए हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री बोम्मई और अन्य कर्नाटक भाजपा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पपी (पिल्ले) की तरह हैं। ये सब उनके सामने कांपते हैं। 15वें वेतन आयोग की सिफारिश थी कि कर्नाटक को विशेष भत्ते के तौर पर 5495 करोड़ रुपए मिलेंगे, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वह दिया नहीं। उन्होंने कहा कि यह पैसा नहीं दिया जा सकता है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से एक रैली को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि 15वें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिश की ती कि प्रदेश को 5495 करोड़ रुपए मिलेंगे, लेकिन आजतक वह पैसे नहीं मिले। लेकिन भाजपा के इन नेताओं की हिम्मत नहीं है कि वह पीएम से कह सके कि यह पैसा दें। ये लोग उनके सामने कुछ भी कहने से कांपते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सामने ये सभी लोग पपी हैं।

गौर करने वाली बात है कि इससे पहले कर्नाटक भाजपा के चीफ नलिन कुमार कटील ने कहा था कि सड़क-नाली छोटे मुद्दे हैं, हमारी प्राथमिकता लव जिहाद है। कर्नाटक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कटील ने कहा कि आप लोगों को सड़क-नाली पर नहीं बल्कि लव जिहाद जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं भाजपा चीफ के इस बयान पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि उनका यह बहुत ही गलत बयान है। इससे साफ होता है कि इन लोगों की प्राथमिकता विकास नहीं बल्कि नफरत को फैलाना है। ये लोग देश को जोड़ने की बजाए बांटना चाहते हैं।

गौर करने वाली बात है कि 31 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह ने बेंगलुरू में कहा था कि कर्नाटक के लोगों के लिए इस बार का चुनाव यह तय करने का है कि वह उन लोगों के साथ जाना चाहते हैं जो हिंदू धर्मस्थल जैसे अयोध्या राम मंदिर और बद्रीनाथ का विकास कर रहे हैं या फिर जो टीपू सुल्तान का महिमामंडन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+