इस राज्य की सरकार बढ़ाने जा रही सरकारी कर्मचारियों की बंपर सैलरी, जानें कितना होगा इन्क्रीमेंट?
Karnataka Government Employees Salary Hike: कर्नाटक के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है क्योंकि सिद्धारमैया सरकार (Siddaramaiah Govt) उन्हें बड़ा तोहफा देने का मन बना लिया है।
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सिफारिशों को लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्नाटक के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में जबदरस्त इजाफा (Salary Hike) होगा।

सरकारी कर्मचारियों लंबे समय से कर रहे हैं डिमांड
बता दें, लंबे समय से कर्नाटक के सरकारी कर्मचारी 7वां वेतन आयोग की शिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से की जा रही इस मांग को लेकर राज्य के कर्मचारियों ने अगस्त महीने में बड़े स्तर पर हड़ताल करने की योजना बनाई थी।
सिद्धारामैया मंत्रीमंडल ने लिया निर्णय
राज्य भर के कर्मचारी हड़ताल करते इससे पहले ही कर्नाटक की सिद्धारमैय्या सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने का निर्णय ले लिया है। हालांकि कर्नाटक सरकार के इस निर्णय से सरकारी खजाने पर भारी बोझ बढ़ जाएगा। सूत्रों के अनुसार सोमवार को कर्नाटक मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई जिसमें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का निर्णय लिया गया था।
जानें कब से होगा लागू
पीटीआई की रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है 1अगस्त 2024 से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया गया है। यानी 1 अगस्त के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
सात लाख कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
इससे राज्य के सात लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर ये बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।
सरकारी खजाने पर पड़ेगा करोड़ों का अतिरिक्त बोझ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धारमैया सरकार से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने से उनको लाभ होगा लेकिन राज्य के खजाने पर सलाना 17,440.15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा क्योंकि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 27.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है।
जानें कितना होगा इन्क्रीमेंट?
बता दें 2023 में कनार्टक की पिछली भाजपा वाली बोम्मई सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को अंतरिम 17 प्रतिशत की सैलरी हाइक दी थी। अब उम्मीद है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार 10.5 प्रतिशत सैलरी हाइक और इसमें जोड़ सकती है। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार 27.5 प्रतिशत बढ़ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications