Mangaluru Blast: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार बोले-'बिना जांच के आप किसी को आतंकवादी कैसे कह सकते हैं?'

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि पिछले महीने मंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा में कुकर बम विस्फोट एक "गलती" हो सकती है। इसी के साथ उन्होंने घटना की जांच किए बिना "आतंकवादी" कहने पर सवाल उठाया।

 DK Shivakumar on Mangaluru blast

Mangaluru Bomb Blast Case: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने पिछले महीने मंगलुरु में हुए कुकर बम ब्लास्ट को लेकर बीजेपी की बसवराज बोम्मई की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए इसे ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। अपने बयान में डीके शिवकुमार ने यह भी कहा कि बिना जांच के आप किसी को आतंकवादी कैसे कह सकते हैं?

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि पिछले महीने मंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा में कुकर बम विस्फोट एक "गलती" हो सकती है। दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के बाद में जांच को संभालने के साथ ही मंगलुरु में चलती ऑटोरिक्शा में हुआ विस्फोट देश भर में सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कुकर बम ले जाने वाले यात्री को घटना की जांच किए बिना "आतंकवादी" कहने पर सवाल उठाया है।

20 नवंबर 2022 को हुए बम धमाके में राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मतदाताओं का डेटा चोरी करने का खुलासा किया था, लेकिन उससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने इसे आतंकी साजिश करार दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हो सकता है किसी ने गलती की हो। लेकिन इसे अलग तरह से पेश किया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा पर "वोट आकर्षित करने" के लिए घटना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। डीके शिवकुमार ने कहा, "वे वोट आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। यह सिर्फ अधिक वोट बटोरने की उनकी रणनीति है। ऐसा प्रयोग कभी किसी ने नहीं किया था और यह देश के इतिहास का अपमान है।"

इस बीच भाजपा प्रवक्ता एस प्रकाश ने डीके शिवकुमार के बयान पर उनकी आलोचना की और कांग्रेस नेता से माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी कौन है यह पुलिस जांच के बाद तय करेगी। इतने साल मंत्री रहने के बाद अगर डीके शिवकुमार को बुनियादी जानकारी नहीं है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। आतंकी गतिविधियों के आरोपियों के समर्थन में आना बेहद खतरनाक है। वह कर्नाटक के लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। उन्हें अपनी लापरवाह टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+