Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: राजकीय सम्मान के साथ हुआ एक्टर पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए डीके शिवकुमार

VIDEO: राजकीय सम्मान के साथ हुआ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए डीके शिवकुमार

नई दिल्ली । कन्नड फिल्मों के बड़े अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को अचानक से पुनीत राजकुमार के निधन की खबर आते ही फैंस सकते में आ गए। लोगों को इस खबर से बड़ा झटका लगा। न केवल पुनीत राजकुमार के फैंस बल्कि कर्नाटक की राजनीति जगत में भी शोक की लहर गौड़ पड़ी। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

 Karnataka Congress chief DK Shivakumar breaks down and cries as he remembers Kannada actor Puneeth Rajkumar whose last rites were performed at Sree Kanteerava Studios in Bengaluru earlier this morning.

पुनीत की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह कांतिराव स्टेडियम में रखी गई थी, जिसके बाद उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। फैंन अपने चेहेते अभिनेता को आखिरी बार देखने पहुंचे थे। रविवार को बेंगलुरु के श्री कांतिराव स्‍टूडियो में उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। वहीं पहुंचे कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार भावुक हो उठ और फूट-फूट कर रोने लगे। शिवकुमार पुनीत राजकुमार को याद कर रो पड़े, उन्होंने कहा कि पुनीत सबसे प्रिय थ। उनका व्यक्तित्व ही ऐसा था कि लोग उनसे जुड़ जाते थे। वो न केवल एक एक्‍टर थे बल्कि उससे बड़े समाजसेवी थी। वो इतन अच्छे इंसान थे कि लोग उनसे प्रभावित हुए बिना रह नहीं पाते थे। डीक शिवकुमार ने पुनीत राजकुमार को याद करते हुए कहा कि वो दोनों बेहद करीबी रहे हैं। उन दोनों ने कई दिनों तक साथ ही में जिम किया है। जिम के दौरान दोनों में काफी बातचीत होती थी।

पुनीत राजकुमार के अंतिम संस्कार में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई समेत प्रदेश के बड़े नेता, अभिनेता पहुंचे। सबने नम आंखों से अपने करीबी अभिनता पुनीत राजकुमार को अंतिम विदाई दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+