कांग्रेस ने जीता बेंगलुरू मेयर का चुनाव, जेडीएस का डिप्टी मेयर के पद पर कब्जा

बेंगलुरू। कांग्रेस पार्टी ने बेंगलुरू महानगर पालिके के मेयर का चुनाव जीत लिया है, वहीं जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) ने डिप्टी मेयर सीट पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस पार्टी की गंगाम्बिका मल्लिकार्जुन ब्रुहत बेंगलुरू महानगर पालिके (बीबीएमपी) की नई मेयर चुनी गई हैं। जेडीएस के रामीला उमाशंकर नए डिप्टी मेयर होंगे। बेंगलुरू के मेयर और डिप्टी मेयर पद को लेकर 28 सितंबर को चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस, जेडीएस और बीजेपी शामिल हुई।

कांग्रेस ने जीता बेंगलुरू मेयर का चुनाव, JDS का डिप्टी मेयर

ब्रुहत बेंगलुरू महानगर पालिके (बीबीएमपी) के मेयर की पोस्ट इस बार महिला के आरक्षित थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी की गंगाम्बिका मल्लिकार्जुन ने जीत दर्ज की है।

डिप्टी मेयर के पद के लिए ऐसा कोई रिजर्वेशन नहीं था। जेडीएस के रामीला उमाशंकर ने इस पर जीत दर्ज की है। दूसरी ओर इस चुनाव को लेकर कर्नाटक बीजेपी के नेता आर. अशोक ने निर्वाचन अधिकारियों पर कांग्रेस के समर्थन का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी नेता वॉकआउट कर गए।

इससे पहले मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने पांच निर्दलीय पार्षदों को बेंगलुरू के रिजॉर्ट में रखा था। कांग्रेस को आशंका थी कि बीजेपी इन पार्षदों को अपने पाले में लाने की कोशिश करेगी, जबकि ये पार्षद कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट का समर्थन कर रहे थे। फिलहाल कांग्रेस ने बेंगलुरू मेयर पद का चुनाव जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+