कर्नाटक: 'चिंता है BJP ने नहीं, यह आदेश कांग्रेस ने जारी किया है', परीक्षा में ड्रेस कोड पर भड़के उमर अब्दुल्ल
Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कर्नाटक सरकार की आलोचना की है। उन्होंने आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए परीक्षा हॉल के अंदर ड्रेस कोड पर आपत्ति जताई है। उन्होंने परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के सिर ढंकने पर प्रतिबंध लगाने के राज्य परीक्षा प्राधिकरण के फैसले का विरोध किया है।
उन्होंने दावा किया कि यह आदेश विशेष रूप से मुसलमानों को टारगेट करने के लिए जारी किया गया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यह फैसला कांग्रेस ने लिया है, बीजेपी ने नहीं।

उमर अब्दुल्ला ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार क्या पहनने और क्या नहीं पहनने में हस्तक्षेप क्यों करेगी? सरकार मुसलमानों को टारगेट करने के लिए स्पेशल आदेश जारी करती है। इससे पहले कर्नाटक में ऐसा होता था तो हमें आश्चर्य नहीं होता था, क्योंकि वहां भाजपा की सरकार थी। लेकिन यह निराशाजनक है कि क्योंकि कांग्रेस शासन में ऐसे आदेश जारी किए जा रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से इस फैसले के लिए पुनर्विचार के लिए अपील करूंगा।
बता दें कि कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने मंगलवार को राज्य में विभिन्न बोर्डों और निगमों की आगामी भर्ती परीक्षाओं के दौरान परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी प्रकार के सिर ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।
उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस भी इंडिया एलायंस का हिस्सा है। उन्होंने इस फैसले को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की आलोचना की है।
बता दें कि बोम्मई सरकार ने स्कूलों और कॉलेज में हिजाब पर बैन लगा दिया था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने कर्नाटक में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाली कक्षाओं में हिजाब प्रतिबंध पर राज्य सरकार के फैसले को बरकरार रखा था। सरकार के फैसले को लेकर काफी विवाद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications