कौन हैं G Parameshwara, जिन्होंने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बाद तीसरे नंबर पर ली शपथ
कर्नाटक के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण, सिद्धारमैया डीके शिवकुमार, जी परमेश्वर, Karnataka CM swearing, Siddaramaiah DK Shivkumar, G Parameshwara

Karnataka CM swearing ceremony: कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार अस्तित्व में आ चुकी है। सीएम पद पर सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम पद के डीके शिवकुमार ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि परमेश्वर को सीएम पद का भी दावेदार माना जा रहा था। वे आठ बार के विधायक रह चुके हैं और राज्य के कांग्रेस के सबसे बड़े दलित चेहरा माने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने परमेश्वर से पहली बार साल 1989 में बात की और उन्हें कांग्रेस जॉइन कर राजनीति में आने का न्योता दिया।
कर्नाटक की नई सरकार के कैबिनेट मंत्री रुप में शपथ लेने वाले जी परमेश्वर 8 साल तक KPCC प्रमुख रहे हैं। वे कांग्रेस के उन 8 नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम के बाद शपथ ली। वे काफी पढ़े लिखे नेता हैं। उन्होंने एडिलेड यूनिवर्सिटी के वेट एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से प्लांट फिजियोलॉजी में PhD की है। जी परमेश्वर 1993-94 में वह सेरीकल्चर मिनिस्टर और 1999-2004 में हायर एजुकेशन मिनिस्टर रह चुके हैं।
इससे पहले जी परमेश्वर ने इसी हफ्ते एक बयान देकर पार्टी हाईकमान को टेंशन दे दी थी। दरअसल उन्होंने कहा था कि अगर राज्य में किसी दलित को डिप्टी सीएम की पोस्ट न दी गई तो इसका गलत असर होगा और पार्टी के लिए मुश्किल हो जाएगी। हालांकि कांग्रेस आलाकमान ने स्थिति संभाली और बिना किसी अड़चन के सरकार का गठन हो गया।
अनुसूचित जाति का बड़ा चेहरा
71 वर्षीय जी परमेश्वर कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार में कर्नाटक के डिप्टी सीएम के पद पर शपथ लेने वाले पहले दलित नेता थे। उन्हें कांग्रेस का प्रमुख अनुसूचित जाति का चेहरा माना जाता रहा है। एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार के दौरान उपमुख्यमंत्री थे. वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सबसे लंबे समय (8 साल) तक अध्यक्ष रहे. उन्होंने 2010-2018 तक राज्य में कांग्रेस की कमान संभाली थी।
8 साल रह चुके हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कर्नाटक विधानसभ चुनाव में कोटारगेर विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने वाले जी परमेश्वर 5वीं बार विधायक बने हैं। उन्होंने 14 हजार मतों से जीत हासिल । इसके अलावा दो बार वे मधुगिरी सीट से चुने जा चुके हैं। जी परमेश्वर के नेतृत्व में कांग्रेस ने 2013 का कर्नाटक चुनाव लड़ा था। तब राज्य में दलित मुख्यमंत्री तौर जी परमेश्वर को सीएम बनाए जाने की मांग तेज थी। वे सीएम पद के प्रबल दावेदार भी माने जाने थे, लेकिन तब कांग्रेस चुनाव हार गई थी।












Click it and Unblock the Notifications