क्या है कर्नाटक के CM का विमान वाला वीडियो? जिसपर भिड़े हैं बीजेपी और कांग्रेस

लोकसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को कांग्रेस के क्राउडफंडिंग अभियान पार्टी पर निशाना साधा है।

इसके साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की निजी जेट में यात्रा करने के आलोचना भी की है। जबकि राज्य सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। वहीं, बीजेपी के आरोपों के बीच कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि बीजेपी के लोगों से पूछें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस विमान में यात्रा करते हैं? क्या है पूरा विवाद?

Karnataka

दरअसल, कर्नाटक सरकार में आवास वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री ज़मीर अहमद खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है। जिसमें सीएम सिद्धारमैया के साथ वह खुद प्राइवेट जेट में यात्रा कर रहे हैं। वीडियो में मंत्री ज़मीर अहमद खान जेट के अंदर अलग-अलग जगहों पर पोज देते नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने तंज कसा है।

बीजेपी बोली- कांग्रेस की लूट जारी
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि एक ओर, कांग्रेस क्राउडफंडिंग का नाटक कर रही है और I.N.D.I गठबंधन की बैठक में समोसा तक नहीं परोसा। दूसरी ओर, कर्नाटक सरकार में आवास वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री ज़मीर अहमद खान एक निजी जेट में सीएम सिद्धारमैया के साथ अपनी तस्वीरें दिखा रहे हैं। सूखा राहत के लिए धन की तलाश में, उन्होंने स्पष्ट रूप से दिल्ली की यात्रा करते हुए 'खुशी के पल' बिताए। विडंबना मर गई है। मालवीय ने यह भी कहा कि कर्नाटक कुशासन से जूझ रहा है, लेकिन कांग्रेस की लूट जारी रहनी चाहिए।

'कर्नाटक कांग्रेस के लिए सिर्फ एक ATM'
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को निजी जेट का उपयोग करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस दान मांगती है और फिर जेट का उपयोग करती है। यह कहते हुए कि कर्नाटक उनके लिए सिर्फ एक एटीएम है, मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके नेता करदाताओं के पैसे पर दिखावा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका लक्ष्य काले धन को सफेद करना है। राज्य का खजाना कुछ ही महीनों में खाली हो गया है।

कांग्रेस का जवाब- हमारी प्रगति को पचा नहीं पा रही बीजेपी
वहीं, कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने बीजेपी के वार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रियों के लिए निजी जेट की सवारी सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि बीजेपी, कांग्रेस की प्रगति को पचा नहीं पा रही है। आधिकारिक काम के लिए मुख्यमंत्रियों के लिए निजी जेट की सवारी सामान्य बात है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+