ED की मैसूर MUDA कार्यालय पर छापेमारी, CM सिद्धारमैया से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई

ED Raid on MUDA Office: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को छापेमारी की। यह मामला कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से जुड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, मैसूरु में MUDA कार्यालय और कुछ अन्य स्थानों पर संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के एक दल के साथ छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या उनके परिवार के किसी भी परिसर को कवर नहीं किया जा रहा है। आइए जानें क्या हैं आरोप?

Karnataka CM Siddaramaiah

सूत्रों ने बताया कि संघीय एजेंसी ने कुछ सप्ताह पहले लोकायुक्त द्वारा हाल में दर्ज की गई प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दायर की थी। मुख्यमंत्री पर MUDA द्वारा उनकी पत्नी को 14 स्थलों के आवंटन में अनियमितता के आरोप हैं।

सिद्धारमैया, उनकी पत्नी बीएम पार्वती, उनके साले मल्लिकार्जुन स्वामी और देवराजू (जिससे स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को तोहफे के रूप में दी थी) और अन्य के नाम मैसूर स्थित लोकायुक्त पुलिस द्वारा 27 सितंबर को दर्ज की गई एफआईआर में दर्ज किए गए हैं।

सीएम सिद्धारमैया ने आरोपों को बताया गलत
मुख्यमंत्री ने अपने या अपने परिवार द्वारा किसी भी तरह के गलत काम से इनकार करते हुए कहा था कि विपक्ष उनसे "डरा हुआ" है और उन्होंने कहा था कि यह उनके खिलाफ पहला ऐसा "राजनीतिक मामला" है।

सिद्धारमैया के करीबी ने दिया इस्तीफा
बीती 16 अक्टूबर को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) के अध्यक्ष और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी मारी गौड़ा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंपा है।

गौड़ा ने कहा कि मैंने शहरी विकास विभाग के सचिव को अपना इस्तीफा दे दिया है, सीएम ने मुझे इस्तीफा देने का निर्देश दिया था, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है। मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है। MUDA की जांच चल रही है। जांच होने दीजिए। जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मैंने खराब स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया है। सीएम ने इस मुद्दे को लेकर मुझ पर कोई दबाव नहीं डाला है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+