'कांग्रेस के वादों पर काम देखना है तो कर्नाटक आएं केसीआर', सीएम सिद्धारमैया दी BRS को चुनौती
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों का चुनावी अभियान चरम पर है। इस बीच बीआरएस और कांग्रेस के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम केसीआर की ओर कांग्रेस पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर टिप्पणी की है। एक सवाल के जवाब में सिद्धारमैया ने सीएम केसीआर को कर्नाटक आना चाहिए और देखना चाहिए कि कैसे यहां कांग्रेस की सरकार अपने चुनावी वादे पूरी कर रही है।
बीआरएस चीफ व तेलंगाना के सीएम केसीआर की ओर से कांग्रेस पर कर्नाटक में चुनावी वादे पूरे ना करने के आरोपों के बीच सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी को लागू होते अगर देखना है तो केसीआर को कर्नाटक आना चाहिए। सीएम ने कांग्रेस के वादों को दोहराते हुए कहा, "कांग्रेस शत प्रतिशत तेलंगाना में सत्ता में आएगी और सभी छह गारंटी लागू की जाएंगी। इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए।"

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस अब तेलंगाना में जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस राज्य में सरकार बनाएगी। कांग्रेस राज्य में लोगों से की गई गारंटियों को लागू करेगी। अब तो केसीआर सरकार खोने वाले हैं।
सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीआरएस की ओर से कर्नाटक में चुनावी वादों को पूरा न करने के आरोप लगते रहते हैं। लेकिन ये सभी सभी आरोप झूठे हैं। बीआरएस झूठ बोल रही है। केसीआर भी झूठ बोल रहे हैं। मैंने केसीआर को कर्नाटक आकर दस्तावेज देखने के लिए बुलाया था।
कर्नाटक के सीएम ने कहा अगर सीएम केसीआर नहीं आए तो क्या कर सकते हैं। अब वे लोगों से क्यों झूठ बोल रहे हैं, मुझे समझ नहीं आता। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शत-प्रतिशत तेलंगाना की सत्ता में आएगी। हम अपनी गारंटियों को लागू करेंगे। सिद्धारमैया ने आगे कहा कि धोखा देने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस ने कभी भी लोगों को धोखा नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications