कर्नाटक: फ्लोर टेस्ट में पास हुए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, मिले 117 वोट
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को हुए फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पास हो गए हैं। कुमारस्वामी ने विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल किया। इस फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी के पक्ष में कुल 117 वोट पड़े। वहीं फ्लोर टेस्ट का बीजेपी ने बायकॉट कर दिया। बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वे 28 मई को राज्य भर में बंद का ऐलान करेंगे अगर सीएम कुमारस्वामी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया तो।

विश्वासमत पेश करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि काफी सोच-समझकर ही गठबंधन सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का भविष्य भी गठबंधन पर ही टिका है। इससे पहले कांग्रेस के सीनियर नेता रमेश कुमार निविर्रोध रुप से सदन के स्पीकर गए। जबकि बीजेपी ने आपने स्पीकर के लिए दिया गया नाम वापस ले लिया।
कर्नाटक विधानसभा स्पीकर के लिए भाजपा के सुरेश कुमार के नाम वापस ले लेने पर बीएस येदुरप्पा ने कहा कि विधानसभा स्पीकर के पद की गरिमा के लिए ये बेहतर नहीं होता कि इसके लिए खींचतान हो, स्पीकर सर्वसम्मति से चुना जाए इसके लिए ही भाजपा ने पद से नाम वापस ले लिया। येदुरप्पा ने कहा कि उनकी पार्टी स्पीकर पोस्ट के लिए चुनाव के हक में नहीं थी इसलिए ये फैसला किया गया।












Click it and Unblock the Notifications