भाजपा की धमकियों से डरने वाले नहीं, अब असली एक्शन में हमारी सरकार: कुमारस्वामी

बेंगलुरू। शुक्रवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि असल एक्शन अब शुरू होगा। कुमार ने कहा कि हमने कर्नाटक के नागरिकों से जो वादे किए हैं, अब उनके लिए काम करना शुरू करेंगे। हम जनता के वादों को पूरा करने के लिए काम शुरू कर रहे हैं। भाजपा के 28 मई के बंद की बात पर कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें किसी की धमकी से कोई फर्क नहीं पड़ता है, उन्हें जनता के लिए काम करना है। विश्ववास मत हासिल करने के बाद कुमारस्वामी ने सरकार में सहयोगी कांग्रेस के नेताओं से मंंत्रिमंडल को लेकर भी बैठक की है।

Karnataka CM HD Kumaraswamy says real action will start now

बीएस येदुरप्पा ने कुमारस्वामी के दो दिन के भीतर किसानों के कर्जमाफ ना करने पर 28 मई को प्रदेश बंद करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी ना होने पर भाजपा 28 मई को प्रदेश बंद करेगी। विधानसभा के बाहर भाजपा नेता आर अशोक ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी के मसले पर हमने वाकआउट किया है।

कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को हुए फ्लोर टेस्ट में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विधानसभा में ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल किया। फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी के पक्ष में कुल 117 वोट पड़े। वहीं फ्लोर टेस्ट का बीजेपी ने बायकॉट कर दिया।

इससे पहले येदुरप्पा सरकार ने सदन में बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद जेडीएस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई और एचडी कुमारस्वामी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+