कुमारस्वामी का PM पर पलटवार, कहा- मुझे मोदी से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को लेकर हमला बोला है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, जेडीएस के नेता देश भक्त नहीं हैं। कुमारस्वामी ने कहा पीएम मोदी कहते हैं कि मैं देशभक्त नहीं हूं। मुझे मोदी से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। यही नहीं एचडी कुमारस्वामी ने मोदी पर आरोप लगाया कि वह बालाकोट हवाई हमले का पूरा ब्योरा साझा नहीं कर रहे हैं।

 Karnataka CM HD Kumaraswamy says I don’t need to learn patriotism from PM Modi

कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि, पीएम मोदी कहते हैं कि मैं देशभक्त नहीं हूं। मुझे मोदी से देशभक्ति सीखने की जरूरत नहीं है। जब देवेगौड़ा पीएम थे तब कश्मीर में एक भी धमाका नहीं हुआ था। यह हमारी धरोहर है। उन्होंने आगे कहा कि, मोदी मुझे ब्रांड करने की कोशिश ना करें। आपको ये अधिकार भी नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी पर धर्म और वह आतंकवाद के नाम पर लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप भी लगाया।

इसके अलावा कुमारस्वामी ने बीजेपी नेता जगदीश शेट्टार की उस कथित टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें शेट्टार ने कहा था कि, देवेगौड़ा अपनी पत्नी को राजनीति में लाना चाहते हैं। इस पर कुमारस्वामी ने कहा कि शेट्टार के बयान से मुझे पीड़ा हुई है। वो (मेरी मां) एक गैरराजनीतिक व्यक्ति है उन्होंने अपने 80 साल के जीवन में गरीब लोगों के लिए काम किया है और जिसमें कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एचडी कुमारस्वामी ने आज सवाल किया कि क्या भाजपा देश भर में चाय बेचकर अमीर हो गई है? कुमारस्वामी ने कहा कि, भाजपा ने घोषणा पत्र में कहा है कि वे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाएंगे। क्या भ्रष्टाचार मुक्त है? क्या मोदी देश भर में चाय बेचते हैं और पार्टी को अमीर बनाते हैं? उनकी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का यह दावा नकली है। उन्होंने पूछा कि, करवर में एक भाजपा नेता के पास से लगभग 78 लाख रुपये (रुपये) बरामद किए गए। यह पैसा कहां से आया है? पीएम मोदी यह बात लोगों को बताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+