कर्नाटक सीएम बोले- कल से लॉकडाउन खत्म कर रहे, ये कोरोना का कोई हल नहीं

कल से लॉकडाउन खत्म कर रहे, ये कोई हल नहीं:

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा है कि कल से प्रदेश में कोई लॉकडाउन नहीं होगा। बेंगलुरू समेंत जिन जिलों में लॉकडाउन है, उनमें ये आज खत्म हो जाएगा। हालांकि कंटेनमेंट जोन्स में पांबंदियां जारी रहेंगी। कर्नाटक सीएम ने कहा, कल से कोई लॉकडाउन नहीं होगा। अर्थव्यवस्था बहुत महत्वपूर्ण है और लोगों को काम पर वापस जाने की जरूरत है। हमें अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हुए कोरोना से लड़ना होगा। लॉकडाउन इस महामारी का समाधान नहीं है, ऐसे में फैसला लिया गया है कि अब प्रतिबंध केवल कंटेनमेंट जोन में ही होंगे।

Karnataka CM BS Yediyurappa no lockdown from tomorrow Lockdown is not the solution कर्नाटक सीएम बोले- लॉकडाउन कोरोना का कोई हल नहीं, कल से नहीं होगी कोई पाबंदी

कर्नाटक सीएम ने ये भी कहा कि उनके राज्य में कोरोना के केस महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आए लोगों की वजह से बढ़े हैं। साथ ही उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए 5-टी की रणनीति पर काम करने की बात कही। ये पांच टी हैं- ट्रेस, ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टेक्नॉलजी।

Recommended Video

    Corona Vaccine: India में दो वैक्सीन Trial के दूसरे-तीसरे चरण में | Covid-19 | वनइंडिया हिंदी

    कर्नाटक में कोरोना के केस बढ़ने पर बंगलुरू समेत कई शहरों में बीते हफ्ते लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसकी मियाद बुधवार सुबह पांच बजे इसकी मियाद खत्म होगी। क्या लॉकडाउन बढ़ेगा, इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लाफ कप दिया है कि लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाएगा।

    कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की बात की जाए तो राज्य में 67 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। जो महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु के बाद सबसे ज्यादा हैं। वहीं देश में बात की जाए तो देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11 लााख 57 हजार हो गई है और 28 हजार मौतें अब तक इस वायरस से हो चुकी हैं। देश में इस समय 4, 02, 490 एक्टिव मरीज हैं। भारत में अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+