कर्नाटक सीएम बोम्‍मई का श्‍मशान घाट कर्मचारियों पर आया दिल, आवास पर बुलाकर साथ बैठकर किया नाश्‍ता

कनार्टक मुख्‍ममंत्री बसवराज बोम्‍मई ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर श्‍मशान घाट कर्मचारियों के लिए नाश्‍ते का आयोजन किया। सीएम ने उनके साथ बैठकर नाश्‍ता किया।

basvraj

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मई 2023 में होने की संभावना है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सत्‍ता वापसी के लिए हर वर्ग को लुभाने में जुट चुकी है। अबकर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को श्‍मनशान घाट कर्मचारियेां के लिए नाश्‍ते का आयेाजन करवाया। इतना ही नहीं उनके साथ बैठकर बसवराज ने नाश्‍ता भी किया। कर्नाटक सीएम ने बसवराज ने श्‍मशान घाट कर्मचारियों के साथ नाश्‍ता करने से पहले उनके लिए कई ऐलान भी किए।

बेंगलुरू के कर्नाटक सीएम ने रेसकोर्स रोड स्थित सीएम ने अपने आधिकारिक आवास पर श्मशान घाट के कर्मचारियों के लिए नाश्ते का आयोजन किया। सीएम ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सेवाएं जल्द ही नियमित कर दी जाएंगी। सीएम ने श्‍मशान घाट कर्मचारियों के साथ वादा किया कि राज्य सरकार आगामी बजट में बेंगलुरु में श्मशान घाटों की सुविधा बढ़ाने के लिए आवश्‍यक कदम उठाएगी।

बोम्मई ने कहा पौरकर्मिकों (नागरिक कर्मियों) की तर्ज पर शहर में 130 श्मशान श्रमिकों की सेवाओं की पुष्टि के लिए पहले ही कदम उठाए जा चुके हैं। उनमें से 300 अन्य जिलों में हैं और राज्य भर में ऐसे सभी श्रमिकों को नियमित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कर्नाटक के डॉ बी आर अंबेडकर श्मशान और इलेक्ट्रिक शवदाह कर्मचारी संघ से हरिश्चंद्र (महान राजा) ने पीतल की मूर्ति सीएम को भेट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अब तक प्राप्त सबसे मूल्यवान उपहारों में से एक है और इसे वो अपने पूजा वाले स्‍थान पर रखेंगे और पूजा करेंगे। बोम्‍मई ने अधिकारियों को श्मशान घाट के कर्मचारियों के बजाय समुदाय को हरिश्चंद्र बालगा (हरिश्चंद्र की बिरादरी) के रूप में संदर्भित करने का भी निर्देश दिया।

Video: पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी कर रही फूड डिलीवरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+