Karnataka Result: कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जश्न में फंसा सीएम बोम्मई का काफिला, काफी देर तक करना पड़ा इंतजार
Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक बीजेपी के हाथ से निकल चुका है। कांग्रेस 42 फीसदी वोटों के साथ 129 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में पूरे राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

कर्नाटक के रण में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 135 से ज्यादा सीटें जीतने की ओर कदम बढ़ा दिया है। जबकि बीजेपी के खाते में 62 सीटें जाती नजर आ रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जश्न का मौहाल है। ऐसे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का काफिला जश्न के कारण हावेरी में फंस गया।
जानकारी के मुताबिक सीएम हावेरी में थे। चुनाव परिणाम के साथ ही वहां की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। तभी वहां सीएम का काफिला पहुंचा और उसे काफी देर तक रुकना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर सीएम का काफिला फंसने से पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाया गया और सीएम का काफिला आगे रवाना हुआ।
सीएम बोम्मई की शिग्गांव सीट बरकरार
इधर, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान और जेडीएस के शशिधर चन्नबसप्पा यलीगर को हराकर शिग्गांव सीट को बरबरार रखी है। बता दें कि बसवराज इस सीट पर 2008 से लगातार जीत रहे हैं। यह चौथा मौका है, जब वह यहां से विधानसभा चुनाव जीते हैं।
Recommended Video
परिणाम पर क्या कहा?
हावेरी में मीडिया से बात करते हुए CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications