फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री को आई अपने पालतू कुत्ते की याद, फूट-फूटकर रोए
बेंगलुरु, जून 14। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई मीडिया के सामने अपने एक पालतू डॉग को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे। दरअसल, उन्हें अपने पालतू कुत्ते की याद उस वक्त आ गई, जब वो कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। सीएम ने कहा कि इस फिल्म को देखने के बाद मुझे अपने डॉग स्नूबी की याद आ गई और यह बात कहते-कहते उनकी आंखों में आंसू आ गए।

पिछले साल सीएम के कुत्ते की हो गई थी मौत
सीएम ने बताया कि पिछले साल उनके कुत्ते स्नूबी की मौत हो गई थी। उसकी मौत के कुछ हफ्ते बाद ही उन्होंने सीएम का कार्यभार संभाला था। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई 10 जून को रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म '777 चार्ली' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। यह फिल्म देखने के बाद वो भावुक हो गए। बता दें कि फिल्म में एक आदमी और उसके पालतू कुत्ते चार्ली के बीच के बंधन को दर्शाया गया है।
सीएम ने लोगों से की फिल्म देखने की अपील
आपको बता दें कि यह फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है। सीएम ने यह फिल्म देखने के बाद लोगों से अपील की है कि वो इसे देखने जरूर जाएं। सीएम ने कहा है, "कुत्तों के बारे में अभी तक कई फिल्में बनी हैं, लेकिन यह फिल्म जानवरों को भावनाओं के साथ दिखाती है। कुत्ता अपनी भावनाओं को अपनी आंखों के माध्यम से व्यक्त करता है। फिल्म अच्छी है, और सभी को इसे देखना चाहिए। मैं बिना शर्त प्यार के बारे में बात करता रहता हूं। एक कुत्ते का प्यार बिना शर्त वाला प्यार है, जो एकदम शुद्ध होता है।
आपको बता दें कि सीएम के पालतू कुत्ते की पिछले साल जुलाई में मौत हो गई थी। स्नूबी की मौत के कुछ हफ्ते के बाद ही उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी। सीएम जब इस फिल्म को देखने पहुंचे तो स्नूबी को याद करते हुए भावुक हो गए। मुख्यमंत्री स्क्रीनिंग के दौरान भी भावुक नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications