Karnataka Chuvav Result: डीके शिवकुमार हो सकते हैं अगले CM, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक
Karnataka Chuvav Result: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद डीके शिवकुमार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। जानिए आखिर वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।

Karnataka Chuvav Result DK Shivakumar Asset: कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहूमत की ओर बढ़ रही है, ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि अगर कांग्रेस को प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिलता है तो प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। कांग्रेस की ओर से कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सीएम पद के दावेदार हैं।
पार्टी के मुख्य रणनीतिकार
डीके शिवकुमार की बात करें तो उन्हें कांग्रेस में पार्टी का मुख्य रणनीतिकार माना जाता है। प्रदेश में पार्टी की रणनीति बनाने और जमीन पर आक्रामक चुनाव प्रचार का श्रेय डीके शिवकुमार को जाता है।
वोक्कलिंगा समुदाय के नेता
डीके शिवकुमार का जन्म बेंगलुरू में हुआ था, वह वोकल्लिंगा समुदाय से आते हैं। डीके शिवकुमार 1989 से लगातार विधायक हैं। उन्होंने लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में वह पार्टी के काफी वरिष्ठ और कद्दावर नेता के तौर पर जाने जाते हैं।
1413 करोड़ के मालिक
डीके शिवकुमार की कुल संपत्ति की बात करें तो वह कुल 1413 करोड़ रुपए के मालिक हैं। उनके पास कुल 14,13,80,02,404 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं उनके ऊफर तकरीबन 503 करोड़ रुपए का कर्ज भी है।
कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं
डीके शिवकुमार एचडी कुमारस्वामी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। वह सिद्धारमैया सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे, उस वक्त वह ऊर्जा मंत्री थे। वह मौजूदा समय में कनकपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
पारिवारिक जीवन
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो डीके शिवकुमार का जन्म कनकपुरा, बेंगलुरू में ही हुआ था। उनके छोटे भाई डीके सुरेश भी राजनीति में हैं। डीके शिवकुमार की दो बेटियां ऐश्वर्या और अभरणा है। जबकि एक बेटा आकाश है। बड़ी बेटी का विवाह सीसीडी के संस्थापक वीके सिद्धार्थ के बेटे अमर्त्य से हुआ था।
क्या हैं चुनाव के नतीजे
बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं, ऐसे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी। जो रुझान अभी सामने आ रहे हैं उसके अनुसार कांग्रेस 115 सीटों से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। जबकि भाजपा 76 सीटों पर ही सिमटती नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications