'बजरंग दल वाले 60+ और बजरंग बली वाले...', कर्नाटक चुनाव नतीजों पर संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज

हाल ही में संजय राउत ने एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक ओर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाई तो दूसरी ओर बजरंग बली की। उन्होंने बजरंग दल का जिक्र करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है।

Sanjay Raut

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे आने बाकी हैं और सबकी नजरें इसी पर टिकी हुई हैं। हालांकि, इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं के बयान सामने आ रहे हैं।

भाजपा को लिया आड़े हाथों
जीत की तरफ बढ़ती कांग्रेस पार्टी को लेकर शिवसेना को भी भाजपा को आड़े हाथों लेने का मौका मिल गया है। इस बीच संजय राउत के एक ट्वीट की खूब चर्चा है। राउत ने ट्वीट में जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें एक ओर तो बजरंग बली की तस्वीर है, दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी की।

क्या बोले राउत?
बजरंगबली की तस्वीर पर राउत ने सीटों पर बढ़त की ओर इशारा करते हुए 130+ लिखा। वहीं दूसरी ओर बजरंग दल के नीचे भाजपा द्वारा हासिल की गई सीटों की संख्या लिखी। ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने राउत के ट्वीट को शानदार बताया तो कईयों ने लिखा कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना।

बजरंग दल पर क्यों मचा था घमासान?
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का किया एक वादा जबरदस्त चर्चा में रहा था। कांग्रेस ने साफ-साफ कहा था कि जीतने पर बजरंग दल पर बैन लगा दिया जाएगा। इसपर जबरदस्त बयानबाजी भी हुई थी। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में साफ कहा था कि सत्ता मिलने पर बजरंग दल पर बैन लगाया जाएगा। पीएम मोदी ने ऐसा करने को बजरंग बली को ताले में बंद करना बताया।

बजरंग दल पर सियासत
इसके बाद बजरंग दल पर मानो सियासत ही गरमा गई। अब 224 में से 137 सीटों पर जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय हो चुका है। ऐसे में वही घोषणापत्र के दावे को लेकर सिद्दारमैया से जब सवाल किया गया तो 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा- आपने घोषणा पत्र नहीं पढ़ा, हमने कहा है कि सभी नफरत फैलाने वाले राजनीतिक समूहों पर कार्रवाई की जाएगी। चाहे धर्म कोई भी हो।

क्या बोले पवन खेड़ा?
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि भगवान हनुमान के करोड़ों भक्तों से प्रधानमंत्री मोदी को माफी मांगनी चाहिए। वो हमारी रक्षा करते हैं और आप बजरंग दल की तुलना बजरंगबली से करके उनका अपमान कर रहे हैं। हमारे धार्मिक विश्वास को ठेस पहुंचाने की भी कोई सीमा होती है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा था कि बजरंग दल के साथ-साथ घोषणापत्र में पीएफआई का नाम भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+