Kamal Haasan Karnataka Chunav Result पर बोले, राहुल ने अपनी सादगी से जीते लोगों के दिल
Karnataka Chunav Result कई मायने में ऐतिहासिक रहा। कांग्रेस ने 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ में Kamal Haasan ने कहा कि उन्होंने अपने तरीके से लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

Kamal Haasan Karnataka Chunav Result से उत्साहित हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। कमल ने कहा, राहुल ने अपने तरीके से लोगों के दिल में जगह बनाई है।
दिग्गज अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद बधाई दी और कहा, "आप लोगों के दिलों में अपने तरीके से पहुंचे।"
बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में शनिवार को पूर्ण बहुमत हासिल किया। पार्टी ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 113 सीटों का मैजिक नंबर आसानी से पार करते हुए टोटल 136 सीट जीते।
चुनाव परिणाम के बाद कमल हासन ने ट्विटर पर राहुल गांधी को टैग- @RahulGandhi कर लिखा। इस महत्वपूर्ण जीत के लिए हार्दिक बधाई! गांधी जी की तरह, आपने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई।
बकौल कमल हासन, "जैसा कि गांधी जी ने दिखाया कि आप अपने सौम्य तरीके से, प्यार और विनम्रता के साथ दुनिया की शक्तियों को हिला सकते हैं।" उन्होंने कहा, आपके विश्वसनीय दृष्टिकोण, बिना शेखी बघारने या छाती पीटने के तरीके से लोगों को ताजी हवा की सांस लेने का मौका मिला है।
कमल हासन ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की थी। उन्होंने इस हवाले से कर्नाटक की जीत पर कहा कि राहल ने विभाजन को अस्वीकार करने के लिए कर्नाटक के लोगों पर भरोसा किया, जिन्होंने बदले में एकजुट होकर अपना पक्ष रखा। आप पर विश्वास दिखाया।
इससे पहले दिन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की सराहना की और कहा कि राज्य के लोगों ने नफरत की राजनीति को हरा दिया है।
दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस गरीबों के समर्थन में खड़ी है। उन्होंने कहा, "मैं कर्नाटक में पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, कर्नाटक में नफरत की बाजार बंद हुई है, मोहब्बत की दुकान खुली है। हमने गरीबों के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी। हमने यह लड़ाई नफरत और गलत शब्दों के इस्तेमाल से नहीं लड़ी। यह हर राज्य में होगा।"
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जनादेश बताते हुए कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया ने कहा कि यह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 'कदम का पत्थर' साबित होगा।
सिद्धारमैया ने कहा, "इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव के लिए एक मील का पत्थर है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-बीजेपी दल एक साथ आएंगे और देखेंगे कि बीजेपी हार गई है और मुझे यह भी उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के पीएम बन सकते हैं।"
सिद्धारमैया ने कहा, "यह नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के खिलाफ जनादेश है। पीएम 20 बार कर्नाटक आए थे, अतीत में किसी पीएम ने इस तरह प्रचार नहीं किया।"












Click it and Unblock the Notifications