Karnataka cunav result 2023: कर्नाटक में अनुसूचित जाति (sc) सीटों पर पर भी रहा कांग्रेस का दबदबा

karnataka election result 2023: कर्नाटक में 36 सीट अनुसूचित जाति (SC) सीटें आरखित उम्‍मीदवारों की है। इन सीटों पर कांग्रेस, भाजपा या फिर जेडीएस कौन सी पार्टी जीत रही आइए जानते हैंं।

 SC seat of Karnataka

Karnataka election result 2023: कर्नाटक विधानससभा चुनाव 2023 के परिणाम आ हो चुके हैं। दोपहर कांग्रेस 113 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार करके 136 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। वहीं कर्नाटक की सत्‍ताधारी पार्टी भाजपा 65 सीटों पर सिमट गई है। वहीं जेडीएस 17 सीटों पर जीत हासिल की है।

कर्नाटक में फिर से सत्‍ता पाने की खुशी में जहां कांग्रेस ने जश्‍न मना रहीं है, वहीं भाजपा के नेताओं के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राजनीति दलों ने जाति-धर्म के मुद्दों को ही आगे रखा। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के वोटरों को लेकर पहले ही दावा किया था कि एससी, एसटी का वोटर कांग्रेस को ही वोट देंगे।

भाजपा, कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अलग-अलग जातियों को उनका हितैषी बताकर वोट मांगा। अनुसूचित जाति के वोटरों ने किस पार्टी पर विश्‍वास जताया है ये जनना बेहद रोचक होगा। आइए जानते हैं कर्नाटक में अनुसूचित जाति (SC) का क्‍या हाल क्‍या है?

कर्नाटक में जानें कुुल कितनी हैं आरक्षित सीटें

बता दें कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में कुल 51 सीटें एससी-एसटी के लिए आरक्षित हैं। जिसमें 36 सीट अनुसूचित जाति (SC) और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) की आरक्षित सीटें हैं।

51 आरक्षित सीटों में से 35 पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा

कर्नाटक की 224 सीटों में से 51 आरक्षित सीटों में से सबसे अधिक सीटें कांग्रेस ने जीती है। आरक्षित सीटों में से 35 सीटों पर कांग्रेस उम्‍मीदवारों ने कब्जा जमाया है। वहीं भाजपा ने 12 और जेडीएस ने महज 4 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस ने जीती 21 एससी सीटें

कर्नाटक की आरक्षित कोटे की 51 सीटों में अनुसूचित जाति उम्‍मीदवार के लिए आरक्षित सीटों में से 21 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है और 12 पर भाजपा ने और जेडीएस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

एसटी सीटों पर भी कांग्रेस का कब्जा

वहीं एसटी सीटोंं की बात करें तो इन आरक्षित सीटों में से 14 पर कांग्रेस पार्टी ने कब्जा जमाया है वहींं जेडीएस ने एक पर जीत हासिल की है। एसटी की एक भी सीट पर भाजपा को जीत होसिल नहीं हुई है।

2018 में भाजपा ने जीती थी सबसे अधक सीटें

कर्नाटक में 2028 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कर्नाटक की 51एससी, एसटी सीटोंं में से 22 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी वहीं कुल 20 सीटों पर कांग्रेस और महज 7 सीटों पर जेडीएस पर जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+