Siddaramaiah Asset: कर्नाटक के CM बन सकते हैं सिद्धारमैया, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक

Karnataka Chunav Result 2023 Siddaramaiah Asset: कर्नाटक में कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। ऐसे में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सिद्धारमैया सीएम बन सकते हैं। जानिए सिद्धारमैया के पास कुल कितनी संपत्त

siddaramaiah

Karnataka Chinav Resultn 2023 Siddaramaiah Asset: कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छी खबर मिलती नजर आ रही है। प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। कर्नाटक में जीत के साथ कांग्रेस के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं।

इस जीत के साथ ही कांग्रेस के सामने एक और बड़ी चुनौती यह है कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार हैं। सिद्धारमैया पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लिहाजा माना जा रहा है कि उन्हें ही पार्टी एक बार फिर से यह जिम्मेदारी सौंप सकती है।

सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उन्हें भाजपा के वी सोम्मन्ना से चुनौती मिल रही है। सिद्धारमैया जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। वह 3000से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।

सिद्धारमैया की बात करें तो उनका जन्म 3 अगस्त 1947 को हुआ था, लोग उन्हें सिद्दू के नाम से भी बुलाते हैं। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। 13 मई 2013 से 17 मई 2018 तक वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वह विपक्ष के नेता भी रहे।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सिद्धारमैया ने बीएससी और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। वह कुरुबा गौड़ा समुदाय से आते हैं। सिद्धारमैया के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे राकेश का 2016 में 38 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। जबकि दूसरे बेटे यतींद्र वरुणा सीट से विधायक हैं।

सिद्धारमैया की कुल संपत्ति की बात करें तो उनके पास कुल 51 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास कुल 519388910 रुपए की संपत्ति है। जबकि उनके ऊपर 23 करोड़ यानि 238647976 करोड़ रुपए का कर्ज है।

सिद्धारमैया 2005 में एचडी देवेगौड़ा के साथ मतभेद के चलते जेडीएस छोड़ दिया था। जिस तरह से उन्हें पिछड़े समुदाय का समर्थन मिला उसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बेंगलुरू में एक रैली के दौरान सोनिया गांधी के सामने वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह 8 बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। जिसमे से 4 बार वह काग्रेस के टिकट पर जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+