Karnataka Poll Result 2023: जीत के बाद बोले राहुल गांधी, नफरत की दुकान बंद, मोहब्बत की दुकानें खुलीं
Karnataka Poll Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी ने पार्टी को बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक में नफरत की दुकानें बंद हो गईं, अब मोहब्बत की दुकानें खुल गई हैं।

राहुल ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में एक तरफ क्रोनी कैपिटलिस्ट की ताकत थी, दूसरी तरफ गरीब जनता की शक्ति थी, शक्ति ने ताकत को हरा दिया। यही हर राज्य में होगा। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई, हम गरीबों के लिए लड़े।
हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े, मुझे सबसे अच्छी बात यह लगी कि हमने नफरत से, गलत शब्दों से यह लड़ाई नहीं लड़ी। हमने मोहब्बत से, प्यार से, दिल खोलकर यह लड़ाई लड़ी। कर्नाटक की जनता ने यह दिखाया कि मोहब्बत देश की जनता को अच्छी लगती है।
कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकानें खुली है, यह सबकी जीत है, यह कर्नाटक की जनता की जीत है। मैंने कर्नाटक की गरीब जनता से 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन, पहली कैबिनेट की बैठक में पूरा करूंगा।
इससे पहले कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। जनता ने हमको जिताया है, जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। लेकिन हमको आगे बहुत कुछ करना है, जो वादे हमने किए हैं, उसे हम निभाएंगे। हमारी जो 5 गारंटी है, जिसपर लोगों ने विश्वास करके वोट दिया है। जिसमे खास तौर पर महिलाएं, दलित, वंचित और अन्य ने वोट दिया, हम इन गारंटी को लागू करेंगे।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी ने कई जगहों पर प्रचार किया, अपना प्रभाव छोड़ा। मैं उनको भी धन्यवाद देता हूं कि मेरी पार्टी की इतनी बड़ी जीत का क्रेडिट उनको और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है।












Click it and Unblock the Notifications