मछली खाकर मंदिर पहुंचे कर्नाटक के मुख्मयंत्री सिद्धरमैया, विवाद के लिए भाजपा पर फोड़ा ठीकरा
Recommended Video

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया एक नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार वह मंदिर जाने से पहले मछली खाने को लेकर विवाद में आ गए हैं। लेकिन इस विवाद पर सिद्धरमैया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेहतर प्रशासन देने में विफल रही भाजपा सरकार अब मेरे खाने की पसंद पर विवाद खड़ा कर रही है। दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल मंदिर में सिद्धरमैया के मंदिर जाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।

सिद्धरमैया ने ट्वीट करके लिखा है कि भाजपा शासन करने में फेल रही है, भाजपा अब मंदिर जाने से पहले मेरी खाने की पसंद को लेकर विवाद खड़ा कर रही है। आपको बता दें कि सिद्धरमैया धर्मस्थल शहर में रविवार को श्री क्षेत्र धर्मस्थल मंजूलनाथेश्वर मंदिर गए थे,खबरों के अनुसार वह फ्राइ मछली और चिकन खाकर मंदिर गए थे। पुत्तूर शहर के मंदिर के पुजारी कृष्ण भट्ट ने कहा कि शास्त्रों में इस बात का जिक्र नहीं है कि वो लोग मंदिर नहीं जा सकते हैं जो मांसाहार खाना खाकर जाते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि भक्त इस बात में विश्वास करते हैं कि मंदिर में दर्शन से पहले शास्त्रों का पालन करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई भक्त प्रार्थना करने मंदिर आता है ति उसे दो दिन पहले सिर्फ शाकाहारी खाना खाना चाहिए। श्री क्षेत्र धर्मस्थल के पर्सनल एसिस्टैंट वीरू शेट्टी ने कहा कि इस मामले में हमे कुछ नहीं कहना है, प्रार्थन करना भक्त और भगवान के बीच का आपसी मामला है, हम इस बात की जांच नहीं करते हैं कि लोग मंदिर आने से पहले क्या खाकर आए हैं।
इसे भी पढ़ें- 'झूठ बोल रही हैं अर्शी खान, 50 साल के आदमी से की है शादी', मॉडल गहना वशिष्ठ ने किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications