कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की शरद पवार से मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई बात

बेंगलुरू, 6 जुलाई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ मुलाकात की।

cm

कर्नाटक के नवनियुक्‍त सीएम बोम्मई और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आज सीएम आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच जल बंटवारे के साथ-साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ के मामलों में आपसी सहयोग के बारे में बात की।

उन्होंने दोनों राज्यों (कर्नाटक और महाराष्ट्र) के बीच अंतरराज्यीय जल मुद्दों और नदी जल बंटवारे पर विस्तृत चर्चा पर जल्द ही एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने दिल्ली में इस मुद्दे पर चर्चा करने का फैसला किया।

कर्नाटक में जारी रहेगा रात्रि कर्फ्यू

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा केरल और महाराष्ट्र से सटे जिलों में रात्रि कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू अभी पहले की तरह जारी रहेगा। कर्नाटक भर में रात का कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। जिसकी सख्त निगरानी के करने के लिए पुलिस विभाग को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कर्नाटक में नौ से 12 तक के 23 अगस्‍त से खुल जाएंगे स्‍कूल

स्कूल-कॉलेजों को ऑफ लाइन खोलने को लेकर सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों को दो चरणों में खोला जाएगा। जिसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के लिए स्कूल 23 अगस्त से खुलेंगे। सभी कक्षाओं का संचालन वैकल्पिक बैच होगे। एक सप्ताह में दो बैच होंगे जिसमें प्रत्‍येक बैच में मात्र तीन दिन कक्षाएं ही संचालित होंगी।

आठवीं तक के स्‍कूल खोलने के बारे में अगस्‍त के अंतिम सप्‍ताह में लिया जाएगा निर्णय

वहींआठवीं कक्षा तक के स्कूलों को खोलने के बारे में अगस्‍त महीने के अंत में निर्णय लिया जाएगा। ये निर्णय कोरोना की तीसरी लहर की स्थिति को देखते हुए लिया लिया जाएगा। सीएम ने ये भी कहा कि इस मुद्दे पर राज्यों की स्थितियों का भी अध्ययन किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि जल्द ही कोविड-19 टास्कफोर्स गठित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+